इस साल मई में रिज़र्व बैंक ने 2000 के नोट वापस लेने का एलान किया था. अब रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया है कि अब तक कितने 2000 के नोट बैंक के पास वापस आ चुके हैं.
उन्होंने कहा, “हमने 2000 के नोट को वापस लेने का एलान किया था और अब तक हमें 3.24 लाख करोड़ की कीमत के 2000 के नोट वापस मिले हैं. अभी भी 12 हज़ार करोड़ के नोट आने बाकी हैं. 87 फ़ीसदी नोट वापस आ चुके हैं.”
शुक्रवार को रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रेपो दर का एलान किया और लागातार चौथी बार इसे ना बदलते हुए 6.5 फ़ीसदी ही रखा गया.
आरबीआई ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए बुलेट पेमेंट योजना के तहत गोल्ड लोन की रकम को दोगुना कर 4 लाख रुपये कर दिया है.
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि जोखिमों को ध्यान में रखते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर ही बरकरार रखा गया है.
आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक 4 अक्टूबर से शुरू हुई थी, जो शुक्रवार को खत्म हो गई है.
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026