लखनऊ। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में सीबीआई लखनऊ की कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सभी सात आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने छह दोषियों को उम्रकैद और एक को चार साल की सजा सुनाई है। इस हत्याकांड में अतीक अहमद और अशरफ भी नामजद थे, जो पुलिस हिरासत में मारे गए थे। वहीं, 7 आरोपी आबिद, फरहान, जावेद, अब्दुल कवी, गुल हसन, इसरार और रंजीत पाल को दोषी करार दिया गया है।
19 साल पहले 25 जनवरी 2005 के तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की प्रयागराज के धूमनगंज में गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में माफिया अतीक अहमद, अशरफ के अलावा सात आरोपी आबिद, फरहान, जावेद, अब्दुल कवि, गुल हसन, इसरार और रंजीत पाल आरोपी थे। जिनमें से अतीक और अशरफ की मौत हो चुकी है। बचे हुए सात आरोपियों को लखनऊ सीबीआई कोर्ट दोषी करार दिया है। आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
अशरफ को हराने के बाद हुई थी राजू पाल की हत्या
माफिया अतीक अहमद का भाई और राजू पाल आमने सामने होकर विधानसभा चुनाव लड़े थे। जिसमें राजू पाल ने अशरफ को सिकश्त दे दी थी। जिसके बाद राजूपाल की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। अतीक और अशरफ के गुर्गों ने राजू पाल को दिनदहाड़े गोली से मारकर हत्या की थी। इस घटना से प्रयागराज के अलावा प्रदेश दहल उठा था।
-एजेंसी
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026