रफाह। अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की चेतावनी के बावजूद इस्राइली सेना ने गाजा के दक्षिणी शहर रफाह पर हवाई हमले किए। फलस्तीनी स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि रफाह में विस्थापित लोगों के लिए बने तंबुओं पर इस्त्राइल के हवाई हमलों में 45 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अब भी मलबे में फंसे हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जबकि कई लोग हमले में घायल हुए हैं।
सोनवार तड़के हुए ये हवाई हमले उत्तरी गाजा से विस्थापित लोगों के शिविरों पर हुए। रविवार शाम से शुरू हुए इन हनलों से पहले वैश्विक अदालत (आईसीसी) ने इस्त्राइल को रफाह में सैन्य कार्रवाई रोकने के आदेश दिए थे।
इस माह की शुरूआत में इस्राइली हमले से पहले तक रफाह में गाजा की आधी से ज्यादा आबादी ने शरण ली हुई थी। इलाके में हजारों लोग अब भी रह रहे हैं जबकि बहुत से लोग यहां से भाग निकले हैं। सबसे बड़े हवाई हमले की फुटेज से इलाके में भारी तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।
इस्राइली सेना ने हमले की पुष्टि की और कहा कि उसने हमास के एक ठिकाने को निशाना बनाया और इसमें हमास के दो आतंकी भी मारे गए। सेना ने बताया कि वह नागरिकों को हुई क्षति की जांच करेगी। इस्राइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट को यहां तेज होते अभियान की जानकारी दी गई।
फलस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसायटी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस्राइली सेना के हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
- पीएम मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए महाअनुष्ठान, सांसद नवीन जैन और पीएनसी परिवार के नेतृत्व में कमला नगर में अष्टानिका महापर्व का अलौकिक आगाज - November 17, 2026
- आगरा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: नलकूप कनेक्शन के इंतजार में सिंचाई के अभाव में सूखने लगी किसान की फसल - November 17, 2026
- आठवें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन रहा बेहद खास: 15 देशों की फिल्मों की स्क्रीनिंग और ज्ञानप्रकाश की मास्टर क्लास बनी आकर्षण का केंद्र - November 17, 2026