आगरा: ताजनगरी में कला, संस्कृति और वैश्विक सिनेमा का महाकुंभ कहे जाने वाले आठवें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Global Taj International Film Festival) का दूसरा दिन पूरी तरह से सिनेमाई चमक-दमक और ज्ञानवर्धक सत्रों के नाम रहा। ग्लैमर लाइव फिल्म्स एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के केएमआई संस्थान के संयुक्त बैनਰ तले जेपी सभागार में आयोजित इस महोत्सव के दूसरे दिन देश-दुनिया की बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा।
15 देशों की फिल्मों ने बिखेरा जादू, इन फिल्मों ने बटोरीं तालियां
फिल्म फेस्टिवल के निदेशक सूरज तिवारी ने जानकारी दी कि दूसरे दिन पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेनेजुएला, स्विट्जरलैंड, इटली, जिम्बाब्वे, फ्रांस और भारत समेत कुल 15 देशों की चुनिंदा फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई।
दिनभर चले इस सिनेमाई दौर में ‘बैक टू लाइफ’, ‘काली पन्नी’, ‘तेरे केदार में’, रूस की फिल्म ‘डेयर इज वन गॉड’ और ‘बैंड बाजा बारात’ जैसी फिल्मों को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों की तरफ से जबरदस्त सराहना और तालियां मिलीं। इन फिल्मों के विषयों और प्रस्तुतिकरण ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
दीप प्रज्वलन और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह के दूसरे दिन के सत्र का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और माता के चरणों में पुष्प अर्पित करके किया गया। इस दौरान समाजसेवी मंगल सिंह धाकड़, अनिल अग्रवाल, केएम सिंघल, सतीश अरोड़ा, एमके, अंजलि गोयल, संचित गोयल, कनक गौतम तत्व, मनु शुक्ला, जीनत जीशान (पहल फाउंडेशन), शिव प्रताप सिंह (ब्रज रिकॉर्ड्स), डॉ. रेनू तिवारी रावत (आद्यांत ऑटिज्म स्कूल), बीरबल खान, डॉ. अरुण शर्मा (मोशन), फेस्टिवल डायरेक्टर सूरज तिवारी, पैट्रन रंजीत सामा और आईटीएचएम के निदेशक प्रो. यू.एन. शुक्ला ने संयुक्त रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका से कशिश वाजपेयी, फ्रांस से मरीन बोर्गो, मॉस्को से एलेक्जेंड्रा, इटली से मारिया, वेनेजुएला से अल्फ्रेड और मुंबई से प्रसिद्ध अभिनेत्री विभा रानी जैसे विशिष्ट अतिथि विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल और आकर्षक संचालन राकेश शर्मा निर्मल ने किया, जबकि संपूर्ण प्रबंधन ग्लैमर लाइव फिल्म्स और आरोही इवेंट्स के अमित तिवारी द्वारा संभाला गया।
प्रसिद्ध अभिनेता ज्ञानप्रकाश की एक्टिंग मास्टर क्लास बनी मुख्य आकर्षण
फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन का सबसे रोमांचक और ज्ञानवर्धक हिस्सा मुंबई से आए जाने-माने फिल्म अभिनेता और एक्टिंग कोच ज्ञानप्रकाश की मास्टर क्लास रही। फिल्म लेखक एवं निर्देशक सूरज तिवारी द्वारा मॉडरेट की गई इस मास्टर क्लास में अभिनय के शौकीनों और फिल्मकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान कई दिलचस्प सवाल-जवाब हुए, जहां प्रतिभागियों ने अभिनय की बारीकियों को गहराई से समझा। उपस्थित लोगों और फिल्म से जुड़े युवाओं के लिए किसी अनुभवी कलाकार के जीवन के संघर्षों को सुनना और संवाद के माध्यम से सीखने का यह एक बेहद अनोखा और प्रेरणादायक अनुभव रहा।
तीसरे दिन ब्रज सिनेमा पर चर्चा और अवॉर्ड्स नाइट का होगा भव्य आयोजन
आयोजकों ने बताया कि फेस्टिवल के तीसरे और अंतिम दिन ‘ब्रज सिनेमा सॉन्ग’ आदि विषयों पर एक विशेष पैनल डिस्कशन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही फिल्मों की अंतिम स्क्रीनिंग के बाद भव्य ‘अवॉर्ड्स नाइट’ का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएएंगी। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फिल्ममेकर्स को सम्मानित किया जाएगा।
- आगरा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: नलकूप कनेक्शन के इंतजार में सिंचाई के अभाव में सूखने लगी किसान की फसल - November 17, 2026
- आठवें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन रहा बेहद खास: 15 देशों की फिल्मों की स्क्रीनिंग और ज्ञानप्रकाश की मास्टर क्लास बनी आकर्षण का केंद्र - November 17, 2026
- आगरा के कमला नगर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आगाज, डेढ़ सौ महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर निकाली घटयात्रा और श्रीजी की रथयात्रा - November 17, 2026