डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) के अंतर्गत आगरा नगर निगम के महापौर और 100 पार्षदों के लिए मतदान 4 मई, 2023 को होगा। महापौर का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। पार्षद पद के 31 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। किसी भी महिला को वोट देने से पहले सोचें कि क्या यह घर से बाहर निकलेगी या इनके पति, जेठ, देवर, भाई या बेटा ही काम करेंगे। ऐसी महिला प्रत्याशी को वोट क्यों दें जिसका फोन नम्बर भी आपके पास न हो। महिला प्रत्याशी के परिजन ही अपना फोन नम्बर सार्वजनिक कर रहे हैं।
आगरा में महापौर पद की बात करें तो भाजपा ने हेमलता दिवाकर कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। वे आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रही हैं। राजनीति से भलीभांति परिचित हैं। उनके पति अधिवक्ता हैं।
समाजवादी पार्टी ने जूही प्रकाश जाटव को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। वे डॉ. बीआर आंबेडकर वाहिनी की पूर्व राष्ट्रीय सचिव रही हैं। 2017 में पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं। एमबीए पास हैं।
बहुजन समाज पार्टी ने डॉ. लता वाल्मीकि को टिकट दिया है। वे बामसेफ से जुड़ी हैं। उनके पति अशोक कुमार सिंह सिंचाई विभाग में अधिशासी अभियंता हैं।
कांग्रेस ने अवकाश प्राप्त शिक्षक लता कुमारी को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। वे आनंदपुरम, शाहगंज की रहने वाली हैं।
नगर निगम आगरा के वार्ड आरक्षण की बात करें तो 31 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। एक नजर आरक्षण पर डालते हैं-
UP Nikay Chunav नगर निगम आगरा के 40 वार्डों में भाजपा के विद्रोही दे रहे कड़ी चुनौती
काजीपाड़ा — महिला
2 . गुम्मट तख्त पहलवान — महिला
3 . जगदीशपुरा पश्चिमी — महिला
4 . सेवला जाट — महिला
5 . हिमाचल कालोनी — महिला
6 . घास की मंडी — महिला
7. जगदीशपुरा पूर्वी — पिछड़ा वर्ग महिला
8. खतैना — पिछ़ड़ा वर्ग महिला
10. चारसू दरवाजा — अनुसूचित जाति महिला
13. कछपुरा — पिछड़ा वर्ग महिला
14. सराय मलूक चंद — पिछड़ा वर्ग महिला
15. ढोलीखार — पिछड़ा वर्ग महिला
16. रतनपुरा — अनुसूचित जाति महिला
18. रामनगर — अनुसूचित जाति महिला
19. बुन्दू कटरा — पिछड़ा वर्ग महिला
20. फ्री गंज — अनु जाति महिला
22. सौहल्ला — अनुसूचित जाति महिला
23. महादेव नगर — अनुसूचित जाति महिला
25. गढ़ी भदौरिया — अनुसूचित जाति महिला
26.भोगीपुरा — अनुसूचित जाति महिला
50. सीता नगर — महिला
54. जयपुर हाउस — महिला
56. लोहिया नगर — महिला
57.उखर्रा — पिछड़ा वर्ग महिला
59. नगला मेवाती — महिला
61. ख्वासपुरा — महिला
67. नवलगंज — महिला
73. अलबतिया — महिला
74. सिकंदरा — महिला
83. राजामंडी — पिछड़ा वर्ग महिला
87. भूड़ का बाग (कमला नगर एक्टेंशन) — महिला
90. राममोहर नगर — महिला
96. धनकोट (फव्वारा) — महिला
97. गोबर चौकी — महिला
अब आपको देखना है कि इन वार्डों में चुनाव लड़ रही महिला स्वंतत्र है या परतंत्र। परतंत्र से मतलब है कि महिला प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कौन कर रहा है, उसके घर वाले या स्वयं। क्या आपके पास महिला प्रत्याशी का मोबाइल नम्बर है? क्या वह आपके पास वोट मांगने आई है? अगर ऐसा नहीं है तो उसे वोट क्यों दिया जाए? चुनिए उसे जिसे आवश्यकता पड़ने पर आप कभी भी फोन कर सकें। रबर स्टाम्प या गुड़िया महिला प्रत्याशी को कतई मत चुनिए।
आगरा में 6 सभासदों को खूब फला 1989 का चुनाव, विधायक, मेयर और मंत्री तक बन गए
- मुंबई को मिली ‘सोलर इन फुल ब्लूम’ की सौगात: जुहू में अवादा ग्रुप की अनोखी कलाकृति का अनावरण - June 27, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर छलका धीरेंद्र शास्त्री का दर्द, बोले- “रावण ने सीता जी को चुराया था, इन्होंने तो करोड़ों का भरोसा लूटा” - June 27, 2026
- अयोध्या चढ़ावा मामला: इस्तीफा प्रकरण के बीच ट्रस्ट ने कहा- चंपत राय और अनिल मिश्रा के त्यागपत्र पर न्यास करेगा विचार, अफवाहों से बचने की अपील - June 27, 2026