Hathras, Uttar Pradesh, India. जनपद में मंगलवार को 42 केन्द्रों पर कोविड-19 का टीकाकरण हुआ। इसमें 2499 लोगों को टीका लगाया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।
जिले के सीएचसी, पीएचसी, एमडी टीबी अस्पताल में टीकाकरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पंहुचकर कोविड-19 का टीका लगवाया। लोग टीकाकरण को लेकर उत्साहित दिखे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह ने बताया कि वैक्सीन की दो डोज लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है, जरूरी है कि लोग टीके से जुड़ी अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने लोगों से भी उत्साह के साथ व निर्भीक होकर वैक्सीनेशन कराने की अपील की। सकारात्मक सोच रखें। दो गज की दूरी बनाए रखें। साथ ही मास्क लगाना और हाथ धोना भी जारी रखें।
डॉ. सिंह ने अपील की कि कोविड 19 महामारी को जल्द से जल्द नियंत्रण में लाने एवं सम्पूर्ण समाज को इससे अधिकतम सुरक्षा प्रदान किये जाने हेतु, आप अपने निकटतम ” कोविड 19 टीकाकरणकेन्द्र पर आकर यथाशीघ्र अपना कोविड -19 टीकाकरण करवा लें। सभी सरकारी ” कोविड 19 टीकाकरण केन्द्रों ” पर यह टीका पूरी तरह नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 2499 को प्रतिरक्षित किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन के लिए दो डोज़ के बीच का अंतराल जो पहले 4 से 6 हफ्ते था, अब बढ़ाकर 4 से 8 हफ्ते करदिया गया है। फिर भी कोरोना वायरस के खिलाफ अधिकतम प्रतिरक्षा पाने के लिए 6 से 8 हफ्तों के बीच ही दूसरी डोज़ लगवाना ज़रूरी होगा।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026