आगरा: पुलिस ने लूट और चोरी को अंजाम देने वाले एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो गैंग गूगल मैप के जरिए घर चिन्हित करता था। गूगल मैप पर ही घर को चिन्हित कर उस पर फ्लैग लगा देता था। फिर फ्लैग के आधार पर रात में उन्हीं घरों को निशाना बनाता था।
एसीपी हेमंत कुमार ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना कमला नगर पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम को गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। गैंग पर 40 से ज़्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गैंग लूट और चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।
एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि गैंग के सदस्यों के पास से कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं। कागजात में जेल में बंद शातिर लुटेरों और चोरों के नाम लिखे हैं। पकड़े गए सदस्यों को जेल से छूटने के बाद इन लुटेरे और चोरों से संपर्क करना था। ये अपना गैंग बढ़ाकर यूपी समेत अलग अलग प्रदेशों में लूट और चोरी करने की बड़ी साजिश कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने हाईटेक तकनीकी का प्रयोग कर इन चारों शातिरों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी लखनऊ, इटावा और बिहार के रहने वाले हैं। गैंग के चारों सदस्यों पर गैंगस्टर लगा हुआ है।
एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि गैंग को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष निशामक त्यागी, सर्विलांस प्रभारी अंकुर मलिक, एसओजी प्रभारी सुनीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026