हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में एक निजी बस के खाई में गिरने से कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में कई स्कूली बच्चे शामिल हैं. मृतकों की संख्या ज़्यादा भी हो सकती है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से मृतकों की संख्या 16 बताई है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कुल्लू में निओली-शंशेर सड़क पर सेंज घाटी के जंगली इलाक़े में सुबह करीब आठ बजे ये हादसा हुआ है. मौके पर बचाव कार्य जारी है. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस हादसे पर शोक जताया.
उन्होंने ट्वीट किया, ”कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के हादसे का दुखद समाचार मिला. पूरा प्रशासन मौके पर है,घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें. ईश्वर से कामना करता हूं कि कम से कम लोग हताहत हुए हों.”
पीएम कार्यालय ने भी ट्वीट में कहा है, ”हिमाचल प्रदेश में कुल्लू में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है. इस दुखद घड़ी मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. जो लोग घायल हैं वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है.”
-एजेंसियां
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026