आगरा (सेवला): ताजनगरी के नारायण रिसोर्ट में रविवार को आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सेवा भारती ब्रज प्रदेश छावनी महानगर द्वारा आयोजित विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम में 3000 से अधिक देवी स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में मातृशक्ति के प्रति सम्मान और छुआछूत जैसी कुरीतियों को मिटाकर सामाजिक एकता का संदेश देना रहा।
चरण पखारकर लिया आशीर्वाद
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्याम किशोर जी, विभाग प्रचारक प्रमोद और एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन के साथ किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्तियों से आईं नन्हीं बालिकाओं के जल से चरण पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई, तिलक लगाकर आरती उतारी और भोज कराया। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
समरसता का बढ़ता भाव
एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल और विभाग प्रचारक प्रमोद ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का काम करते हैं। सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ. पी.के. मिश्रा और महामंत्री संजय सिंघल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी लक्ष्य 2100 कन्याओं का था, लेकिन उत्साह इतना अधिक रहा कि 3000 से अधिक कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए।
हवन और वृद्धजन सम्मान
पूजन कार्यक्रम से पूर्व प्रातः काल में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों ने विश्व कल्याण की आहुति दी। इस अवसर पर समाज के वृद्धजनों को भी सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश अग्रवाल ने किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस विशाल आयोजन में मुख्य रूप से संरक्षक डॉ. राजवीर सिंह, दिनेश बंसल, उपाध्यक्ष महेश त्यागी, कोषाध्यक्ष ऋषि गुप्ता, झम्मन, विजय सिंह, हेमसिंह, डॉ. सुरेश चंद सिंघल, डॉ. मंजू सिंघल, डॉ. नीरज पाठक, डॉ. प्रीति मिश्रा, और डॉ. मुकेश गोयल सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
- नेताओं के बिस्तर से शुरू होती है महिलाओं की एंट्री…बिजनेस वूमेन सीमा गोविंद के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका - March 29, 2026
- बिजनेस वूमेन सीमा गोविंद का सनसनीखेज दावा— बिना कॉम्प्रोमाइज राजनीति में महिलाओं को नहीं मिलती एंट्री… - March 29, 2026
- आगरा में निषादराज के जयघोष: कमला नगर में स्थापित हुई विशाल प्रतिमा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब - March 29, 2026