Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण के लिए 58 सीटों पर मतदान 10 फरवरी, 2022 को होगा। आगरा जिले में विधानसभा की 9 सीटें हैं। फिलहाल सभी सीटों से भाजपा विधायक हैं। इस बार 107 उम्मीदवार हैं। पिछली बार 211 प्रत्याशी थे। कुल 34.61 लाख मतदाता 101 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। खास बात यह है कि आगरा दक्षिण से एक भी निर्दलीय प्रत्याशी नहीं है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सामने नौ सीटें बरकरार रखने की भारी चुनौती है। भाजपा को सपा-रालोद गठबंधन से करारी टक्कर मिल रही है। एत्मादपुर सीट पर बसपा से कड़ी टक्कर है, जिसके कारण केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को स्वयं आकर प्रचार करना पड़ा। सिर्फ तीन सीटों को लेकर पार्टी आश्वस्त हो सकती है। पांच सीटें ऐसी हैं जिन पर गठबंधन प्रत्याशी से निकट का मुकबला होता दिखाई दे रहा है। आगरा ग्रामीण सीट से पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य के आने से मुकाबला रोचक है। भाजपा ने अपने पांच विधायकों का टिकट काटकर अच्छा संदेश दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उदासीनता देखी जा रही है। कुछ प्रत्याशी नए होने के कारण सभी मोहल्लों में प्रचार के लिए नहीं जा सके हैं। भाजपा के कुछ प्रत्याशियों को मतदाताओं के हाथ जोड़ने में भी शर्म आ रही है। इसका प्रभाव हो सकता है। आइए जानते हैं किस सीट पर कितने प्रत्याशी और मतदाता हैं।
86- एत्मादपुर
- डॉ. धर्मपाल सिंह – भाजपा -कमल का फूल
- 2. शिवानी बघेल – कांग्रेस – हाथ
- 3. डॉ. वीरेंद्र चौहान – सपा-राष्ट्रीय लोक दल- साइकिल
- 4. प्रबल प्रताप सिंह – बसपा -हाथी
- सुमित जाटव – आप – झाड़ू
6.राकेश कुमार गुप्ता- राष्ट्रीय व्यापार पार्टी
7.विनोद सिंह- पीस पार्टी
8.सतीश- बमुपा
9.सुनील ओझा- भासुसे
10.डॉ. अनिल कुमार सिंह – निर्दलीय
11.कपिल गौतम – निर्दलीय
- महावीर – निर्दलीय
13.शिवचरन लाल – निर्दलीय
14.शैलेन्द्र पाल सिह – निर्दलीय
वर्ष 2017 में 15 प्रत्याशी मैदान में थे।
पुरुष मतदाताः 241289
महिला मतदाताः 200580
कुल मतदाताः 441887
विधायकःराम प्रताप सिंह चौहान
87- आगरा कैंट
- डॉक्टर जी.एस. धर्मेश – भाजपा-कमल का फूल
- 2. सिकंदर सिंह – कांग्रेस-हाथ
3.कुंवर चंद वकील – सपा-राष्ट्रीय लोक दल – साइकिल
4.डॉ. भारतेंदु अरुण – बसपा-हाथी
- प्रेम सिंह जाटव – आप- झाड़ू
6.मोना- पीस पार्टी
- सुंदर सिंह- भामजपा
- आकाश सोनी –निर्दलीय
9.प्रकाश इदीवर –निर्दलीय
10.हरीकिशन—निर्दलीय
पुरुष मतदाताः 252157
महिला मतदाताः 210099
कुल मतदाताः 462281
विधायकः डॉ. जीएस धर्मेश
88- आगरा दक्षिण
- योगेंद्र उपाध्याय – भाजपा– भाजपा-कमल का फूल
- 2. अनुज शर्मा – कांग्रेस-हाथ
- 3. विनय अग्रवाल – सपा-राष्ट्रीय लोक दल- साइकिल
- 4. रवि भारद्वाज – बसपा-हाथी
- रामजन अब्बास – आप –झाड़ू
6.आलमगीर- पीस पार्टी
7.मोहम्मद कामिल- इंयूमुलीग
8.डेरिक स्मिथ- आसपा
9.प्रेम सिंह- लोरापा
10 राशिद अली चौधरी- आसपा
वर्ष 2017 के चुनाव में 26 प्रत्याशी मैदान में थे।
पुरुष मतदाताः 198170
महिला मतदाताः 167579
कुल मतदाताः 365776
विधायकः योगेन्द्र उपाध्याय

89- आगरा उत्तर
- 1. पुरुषोत्तम खंडेलवाल – भाजपा – कमल का फूल
- 2. विनोद बंसल – कांग्रेस – हाथ
- 3. ज्ञानेंद्र गौतम – सपा-रालोद – साइकिल
- 4. शब्बीर अब्बास – बसपा- हाथी
- कपिल बाजपेई – आप – झाड़ू
6.ओमप्रकाश राजपूत- आसपा
7.नील- भामजपा
8.मोहित अग्रवाल- जअपार्टी
9.राजीव अग्रवाल- सअपार्टी
10.निरंजन सिंह-निर्दलीय
- मनीष- निर्दलीय
12.विनीत अग्रवाल-निर्दलीय
- शशांक अग्रवाल –निर्दलीय
वर्ष 2017 के चुनाव में भी 15 प्रत्याशी थे।
पुरुष मतदाताः 233324
महिला मतदाताः 197155
कुल मतदाता 460497
विधायकः पुरुषोत्तम खंडेलवाल
90- आगरा ग्रामीण
- बेबी रानी मौर्य – भाजपा- कमल का फूल
- 2. उपेंद्र सिंह – कांग्रेस- -हाथ
- 3. महेश जाटव – सपा- राष्ट्रीय लोक दल-हैडपम्प
- 4. किरणप्रभा केसरी – बसपा-हाथी
- अरुण कुमार कठेरिया – आप – झाड़ू
- बलवीर- रासप
7.पंकज कुमार-निर्दलीय
- राजेन्द्र सिंह- निर्दलीय
- सुरेश चंद वरुण- निर्दलीय
वर्ष 2017 के चुनाव में 9 प्रत्याशी मैदान में थे।
पुरुष मतदाताः 230185
महिला मतदाताः 193252
कुल मतदाताः 423456
विधायकः हेमलता दिवाकर कुशवाहा
91- फतेहपुर सीकरी
- चौधरी बाबूलाल – भाजपा -भाजपा-कमल का फूल
- 2. हेमन्त चाहर – कांग्रेस-हाथ
- 3. ब्रजेश चाहर – सपा-राष्ट्रीय लोक दल-हैडपम्प
- 4. डॉ. मुकेश कुमार राजपूत – बसपा-हाथी
5.जगदीश- आसपा
- 6. संगीता – भामजपा
7.हिना नाज शेरवानी – वसइंपा
8.डॉ. कुमरेन्द्र सिंह -निर्दलीय
9.योगेन्द्र सिंह चाहर –निर्दलीय
10.लेखराज –निर्दलीय
11.सौरभ परमार –निर्दलीय
वर्ष 2017 के चुनाव में 17 प्रत्याशी मैदान में थे।
पुरुष मतदाताः 187963
महिला मतदाता 164030
कुल मतदाता 355998
विधायकः चौधरी उदयभान सिंह
92- खेरागढ़
- भगवान सिंह कुशवाह- भाजपा-कमल का फूल
- 2. रामनाथ सिकरवार – कांग्रेस-हाथ
- 3. रोहतन सिंह- राष्ट्रीय लोक दल-सपा- हैडपम्प
- 4. गंगाधर कुशवाह – बसपा -हाथी
- बनवारी लाल शर्मा – आप-झाड़ू
- अशोक कुमार भासुसे
7.सतीशचंद भारद्वाज- सअपार्टी
8.अम्बेडकरी हसनूराम- निर्दलीय
9.उदय सिंह-निर्दलीय
10.नीरज रावत—निर्दलीय
11.रंधीर सिंह –निर्दलीय
- लक्ष्मी नारायण—निर्दलीय
13.श्याम सुंदर—निर्दलीय
वर्ष 2017 के चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में थे।
पुरुष मतदाता 177093
महिला मतदाता 149833
कुल मतदाता 326993
विधायक- महेश गोयल
93- फतेहाबाद
- छोटे लाल वर्मा – भाजपा -कमल का फूल
- 2. होतम सिंह निषाद – कांग्रेस-हाथ
- 3. रूपाली दीक्षित – राष्ट्रीय लोक दल-सपा- साइकिल
- 4. शैलेन्द्र सिंह– बसपा -हाथी
- पुरुषोत्तम दास फ़ौजी – आप- झाड़ू
- अजय कुमार- लोपा
7.दिनेश चन्द्र शर्मा – सअपार्टी
8.नरेन्द्र सिंह -भावीद
9.राजेश सिंह कुशवाहा – जअपार्टी
10.विजय सिंह धनगर –राशोसपा
11.प्रमोद कुमारी कुशवाहा- निर्दलीय
12.भूरी- निर्दलीय
- महेन्द्र सिंह वर्मा – निर्दलीय
वर्ष 2017 में 7 प्रत्याशी थे।
पुरुष मतदाताः 173956
महिला मतदाताः 147692
कुल मतदाताः 321656
विधायकः जितेन्द्र वर्मा
विधायकः जितेन्द्र वर्मा
94- बाह
- रानी पक्षालिका सिंह – भाजपा- कमल का फूल
- 2. मनोज दीक्षित – कांग्रेस-हाथ
- 3. मधुसूदन शर्मा – सपा-राष्ट्रीय लोक दल- साइकिल
- 4. नितिन वर्मा – बसपा – हाथी
- धीरज कुमाह करोरिया – आप-झाड़ू
6.सतेन्द्र बघेल- रासप
- सर्वेश कुमार- भामजपा
- अशोक कार-निर्दलीय
- कौशल किशोर-निर्दलीय
10.नरेश- निर्दलीय
11.बृजेन्द्र सिंह-निर्दलीय
- रामबरन-निर्दलीय
13.विजय प्रताप सिंह-निर्दलीय
- सुखराम-निर्दलीय
वर्ष 2017 के चुनाव में भी 14 प्रत्याशी मैदान में थे।
पुरुष मतदाताः 181881
महिला मतदाताः 150837
कुल मतदाताः 332733
विधायकः रानी पक्षालिका सिंह
……….
- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बरसे सवाल: क्या करोड़ों की लागत से बनी सड़क मानसूनी फुहारें भी नहीं झेल पा रही? - July 2, 2026
- अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, निर्माणाधीन आलीशान मकान पर मंडराया बुलडोजर का साया - July 2, 2026
- ‘कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1’ के असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीकांत पुप्पाला करेंगे निर्देशन में डेब्यू, प्रेरणा अरोड़ा के साथ करेंगे अपनी पहली फिल्म - July 2, 2026