लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने बुधवार को आठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। वहीं, कुशीनगर और फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा को कुशीनगर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईपीएस धवल जायसवाल को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है
आईपीएस अजय कुमार को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में सेनानायक के पद पर तैनाती दी गई है। आईपीएस अभिषेक यादव को प्रयागराज रेलवे में पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है। इसी तरह आईपीएस उदय शंकर सिंह को पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
आईपीएस शुभम पटेल को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। आईपीएस श्रद्घा नरेंद्र पांडेय को 38वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पद पर नियुक्ति दी गई है। आईपीएस विवेक चंद्र यादव को प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026