दिवाली से पहले यूपी की योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस के साथ डीए का भी तोहफा दिया है। सरकार की ओर से राज्य के सरकारी कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। जिसके बाद महंगाई भत्ता की दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। कर्मचारियों को इसका लाभ जुलाई-2024 से मिलेगा।
योगी सरकार की ओर से डीए बढ़ोत्तरी का लाभ राज्य के करीब 17 लाख कर्मचारियों मिलने वाला है। खास बात यह है कि इस बार दीपावली से पहले कर्मचारियों को वेतन, बोनस और महंगाई भत्ता तीनों मिलेंगे। डीए बढ़ोत्तरी का पैसा दिवाली के पहले 30 अक्तूबर को सैलेरी कर्मचारियों को मिल जाएगा। योगी सरकार ने इससे पहले बुधवार को राज्य के 14.82 लाख अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बोनस का ऐलान किया था।
सीएम योगी की ओर से बोनस के ऐलान के बाद देर शाम वित्त विभाग ने शासनादेश भी जारी कर दिया था। कर्मचारियों को वर्ष 2023-24 के लिए 30 दिनों की परिलब्धियों के बराबर बोनस दिया जाएगा। हर कर्मचारी को 6,908 रुपये बोनस मिलेगा। इसके अलावा, पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को भी त्योहार के चलते 30 अक्तूबर तक पेंशन भुगतान किया जाएगा।
सरकारी आदेश में कहा गया है कि 31 अक्तूबर को दिवाली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा, तथा 3 नवंबर को भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती के त्योहार का सार्वजनिक अवकाश घोषित है।
साभार सहित
- शंकराचार्य के खिलाफ घिनौनी साजिश बेनकाब: बेटियों को ढाल बनाकर फंसाने का दिया था लालच, पीड़ित ने मठ में खोला राज - February 23, 2026
- आगरा में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: 8000 फर्जी लेबल बरामद, दो गोदाम सील, दवा बाजार में हड़कंप - February 23, 2026
- वैवाहिक वेबसाइट से ‘ब्लैकमेलिंग’ का खेल: दिल्ली के डॉक्टर पर आगरा की युवती ने लगाया संगीन आरोप, होटल में रुकने का बना रहा था दबाव - February 23, 2026