Hathras, Uttar Pradesh, India. जनपद की हाथरस गेट कोतवाली इलाके के गांव नगला सिंघी और नगला प्रह्लाद में कल हुए सिंघी समाज के धार्मिक कार्यक्रम में शराब पीने के बाद 5 लोगों की मृत्यु हो गयी। वहीं कई अन्य लोगों की गंभीर हालत के चलते गांव में पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर करा दिया गया। कुलदेवता पूजा के कार्यक्रम में शराब पीने से पांच लोगों के मरने के बाद डीएम रमेश रंजन और एसपी विनीत जायसवाल द्वारा गांव में पहुंचकर घटना के संबंध में पीड़ित परिजनों से बात की गई। डीएम व एसपी ने घटना के संबंध में एक संयुक्त बयान जारी कर नामजद गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात कही है।
मंगलवार देर रात्रि थाना हाथरस गेट पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम नगला सिंघीं एवं नगला प्रह्लाद में 4 व्यक्तियो की संदिग्ध परिस्थितियो में मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना की जाँच की गयी। रात में ही पुलिस अधीक्षक हाथरस एवं जिलाधिकारी हाथरस द्वारा भी गांव में पहुंचकर जानकारी की गई तो परिजनो से बात करने पर पता चला कि 26 अप्रैल की शाम को गांव नगला प्रह्लाद एवं ग्राम नगला सिंघी के सिंघी समाज के कुछ लोगों द्वारा अपने कुलदेवता शहीद बाबा पीर की पूजा की गयी थी जिसमे ऐसा रिवाज है कि पूजा में समाज के लोग अपने कुलदेवता को शराब चढाते है, उसी को प्रसाद के रुप में समाज के लोग ग्रहण करते है ।
परिजनो द्वारा आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति रामहरी द्वारा पूजा पर चढाने के लिये 20 क्वार्टर देशी शराब बेची गयी थी । जिसको पीकर अगले दिन दिनांक 27 अप्रैल की शाम को चार व्यक्तियों की तबियत खराब हो गई तथा उपचार के दौरान इन चारों व्यक्तियो की मृत्यु हो गयी जिनमे से एक व्यक्ति की दिनांक 27 अप्रैल को दोपहर में ही मृत्यु हो गयी थी। जिसके शव को उनके परिजनो द्वारा कल ही अपने रीति रिवाजो के अनुसार दफन कर दिया गया। साथ ही गांव वालो द्वारा बताया गया है कि उक्त शराब के सेवन से गांव के कुछ अन्य लोगो को भी तबियत खऱाब हुई है, जिनको पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है । ऐसे कुल 06 व्यक्तियों को चिन्हित कर उपचार हेतु अलीगढ़ रेफर कराया गया है। जहां से अभी एक और व्यक्ति की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है।
क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट द्वारा परिजनों से तथा ग्रामीणों से लगातार पूछताछ कर शराब का सेवन करने वाले अन्य लोगों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा तीनों शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है । परिजनो की प्राप्त लिखित तहरीर पर थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओ में नामज़द अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियोग में नामज़द आरोपी रामहरी पुत्र जयन्ती निवासी नगला दया थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके कब्जे से कुछ खाली क्वार्टर की बोतले बरामद हुई है । जिस पर स्कैन के माध्यम से चैक किया गया तो उनपर एक सरकारी ठेके का विवरण है, जिसके सम्बन्ध में आबकारी विभाग द्वारा भी मौके पर पहुँचकर जाँच की जा रही है । थाना हाथऱस गेट पुलिस द्वारा प्रकरण में नामजद आरोपी रामहरी उपरोक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस बल मौके पर मौजूद है, कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026