वाराणसी के प्रभु घाट पर सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। नौकायन के दौरान नाव पलटने से छह लोग डूब गए। जिनमें से दो का शव बरामद हो चुका है। मौके पर मौजूद मल्लाहों ने दो लोगों को बचा लिया। दो की तलाश अभी जारी है। मौके पर एनडीआरएफ और जल पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन कर रही है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है।
हादसा प्रभु घाट के सामने गंगा में बीचों-बीच हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार टूंडला से वाराणसी भ्रमण पर आए छह लोग नौकायन कर रहे थे। अचानक नाव में छेद हो गया और उसमें पानी भरने लगा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते नाव अनियंत्रित होकर गंगा में पलट गई।
इस दौरान दो लोगों को अन्य नाविकों ने बचा लिया जबकि चार लापता हो गए। गोताखोरों ने दो लोगों का शव बाहर निकाला है। 2 की तलाश जारी है। बचाए गए केशव पुत्र बालकिशन निवासी टूंडला फिरोजाबाद और संजय कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं है।
-एजेंसियां
- कोटा से राहुल गांधी का ‘युवा हुंकार’ आंदोलन: शिक्षा प्रणाली को बताया ‘रिजेक्शन सिस्टम’, पेपर लीक और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरा - June 18, 2026
- Agra News: मंदिर की जमीन पर दबंगई, प्रशासन की रोक को भी दी चुनौती; खंदौली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज - June 18, 2026
- आगरा: बटेश्वर-भरतार के बीच यमुना में बना पीपा पुल टूटा, हाइड्रा मशीन नदी में समाई; कई गांवों का संपर्क कटा - June 18, 2026