Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलेसर (जिला एटा) में रोडवेज का डिपो कैबिनेट मीटिंग में स्वीकृत कर दिया है। इस खुशी में जलेसर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता ने जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों को सराहा। जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, आगरा से सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और पप्पू भैया (पूर्व एमएलसी) का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

क्या है खास बात
इस मौके पर प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जलेसर उत्तर प्रदेश का एकमात्र कस्बा है जहां से 9 सड़कें विभिन्न राजमार्ग एवं राष्ट्र मार्गों को जोड़ती हैं। जलेसर-आगरा, जलेसर-अवागढ़, जलेसर-निधौली, जलेसर-सिकंदराराऊ, जलेसर- हाथरस जंक्शन, जलेसर-हाथरस, जलेसर-सादाबाद, जलेसर-फिरोजाबाद और जलेसर- इसौली। जलेसर में परिवहन निगम का डिपो बन जाने से जलेसर की आम जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया कि करीब 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कुबेर सिंह अगरिया पूर्व विधायक, पम्मी ठाकुर, अशोक शर्मा, गजेंद्र सिंह धनगर जिला पंचायत सदस्य, विकास मित्तल चेयरमैन जलेसर, भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
- आगरा में ग्रामीण बच्चों की शिक्षा को नई दिशा देने की पहल, आर.डी. पब्लिक स्कूल ने खोले अवसरों के दरवाजे - March 11, 2026
- आगरा छावनी के मुद्दों पर दिल्ली में दस्तक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा—राज्य सरकार के जवाब का इंतजार - March 8, 2026
- आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती - March 2, 2026