‘आत्मनिर्भर-एक प्रयास’ के अध्यक्ष राजेश खुराना ने नेमिनाथ हॉस्पिटल में किया अभिनंदन
होम्योपैथी में कैंसर, ब्लैक फंगस, ब्रेन स्ट्रोक का भी इलाज किया जा रहाः निर्मला दीक्षित
डॉ. प्रदीप गुप्ता ने देश-विदेश में आगरा का सम्मान बढ़ाया, हम गौरवान्वितः राजेश खुराना
Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना महामारी के दौरान नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप गुप्ता ने उदाहरणीय कार्य किया है। कोरोना संक्रमित मरीजों का होम्योपैथी से मामूली शुल्क पर इलाज किया है। इसके साथ ही कोरोना से बचाव की दवा खोजकर लाखों लोगों को लाभ पहुंचाया है। इस दवा का आज भी निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। नई महामारी ब्लैक फंगस का इलाज भी होम्योपैथी से किया है, जबकि अन्य जगह आंख तक निकालनी पड़ी है। वे इलाज के साथ सेवा भी कर रहे हैं। इन उपलब्धियों के लिए आत्मनिर्भर- एक प्रयास संस्था के अध्यक्ष राजेश खुराना ने डॉ. प्रदीप गुप्ता को ‘आगरा गौरव’ की उपाधि से सम्मानित किया। पगड़ी, माला, पटका, सम्मानपत्र और गणेश जी की तस्वीर प्रदान की।
निर्मला दीक्षित ने क्या कहा
नेमिनाथ हॉस्पिटल में हुए समारोह की मुख्य अतिथि उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा कि यहां आकर पता चला कि होम्योपैथी में कैंसर, ब्लैक फंगस, ब्रेन स्ट्रोक का भी इलाज किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्रारंभ कराने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करेंगी। वे कॉलेज की भवन देखकर रोमांचित हैं।

राजेश खुराना ने क्या कहा
अध्यक्षता करते हुए राजेश खुराना ने कहा कि उन्हें यहां आकर पता चला कि होम्योपैथी से भी इमरजेंसी वाले मरीज स्वस्थ किए जा सकते हैं। डॉ. प्रदीप गुप्ता ने देश-विदेश में आगरा का सम्मान बढ़ाया है। आगरा गौरव सम्मान देकर संस्था स्वयं गौरवान्वित है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने कहा कि कोरोना काल में नेमिनाथ हॉस्पिटल ने जिस तरह से सेवा कार्य किया है, वह अतुलनीय है। यहां भयमुक्त वातावरण है।

डॉ. प्रदीप गुप्ता ने क्या कहा
डॉ. प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नेमिनाथ हॉस्पिटल में अगर आप किसी जरूरतमंद को भेजेंगे तो उसकी हर तरह सेवा की जाएगी। हम यह पहले ही कर रहे हैं। पोस्ट कोविड सेंटर में सिर्फ 1500 रुपये प्रतिदिन में भोजन, जलपान, रूम, फीस, दवा आदि का खर्च शामिल है। होम्योपैथी के माध्यम से सेवा कार्य जारी रहेगा।

इनका भी हुआ सम्मान
कार्यक्रम में डॉ. ऋतु गुप्ता, डॉ. अल्पना रावत, डॉ. सारिका पांडे, डॉ. प्रखर गुप्ता, डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. एनपी दुबे (सभी सहायक आचार्य) का भी माला और पटका से सम्मानित किया गया। इन चिकित्सकों ने कोरोना काल में अभूतपूर्व काम किया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भानु प्रताप सिंह ने किया। रंजीत गुप्ता, दीपक राज, गोपाल बाबू (अलीगढ़) ने भी डॉ. प्रदीप गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026