लखनऊ। यूपी में कई दिनों से ओलावृष्टि के साथ बारिश हो रही है। लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का असर दिख रहा है। बारिश से इलाकों में काफी नुकसान हुआ है। आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि, तेज धूल भरी हवाएं और बारिश होने की चेतावनी देते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। बीते रविवार को भी ललितपुर और आगरा के आसपास समेत कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। साथ ही कानपुर, हमीरपुर व आसपास बारिश भी होती रही, जबकि राजधानी में दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन आज मौसम विभाग ने जहां बारिश होने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से फसलों को सबसे अधिक नुकसान ललितपुर में हुआ है। अमेठी, बुलंदशहर और प्रतापगढ़ जिलों मैं भी फसलों को नुकसान हुआ है। इसका आकलन शुरू किया गया है। अन्य जिलों में बरसात या ओलावृष्टि का खास असर नहीं बताया जा रहा है। ललितपुर के अलावा ओलावृष्टि किसी जिले में नहीं गिरने की बात राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह का कहना है कि ललितपुर में फसल खराब होने का सर्वे कराया जा रहा है।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026