polling party

Lok Sabha Election 2024 आगरा में मतदान के लिए पोलिंग पोर्टी हो रहीं रवाना, 35.51 लाख मतदाता, 18 हजार मतदान कर्मी तैनात, 2 हजार स्वास्थ्य कर्मी, 32 कंपनी अर्धसैनिक बल, देखें तस्वीरें

Election

आगरा लोकसभा के लिए नवीन मंडी समिति फिरोजाबाद रोज और फतेहपुर सीकरी के लिए अनाज मंडी खेरागढ़ से रवानगी

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.  लोकसभा क्षेत्र 18-आगरा में मतदान के लिए पोलिंग पार्टी  नवीन मंडी स्थल, फिरोजाबाद रोड आगरा से रवाना हो रही हैं। जीपीएस लगी बसों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) भेजी जा रही हैं। लोकसभा क्षेत्र 19 फतेहपुर सीकरी में मतदान के लिए पोलिंग पार्टी अनाज मंडी खेरागढ़ से रवाना हो रही हैं। मतदान 7 मई को प्रातः 7 से शाम छह बजे तक होगा। मतदान के लिए 3695 बूथ बनाए गए हैं। 18 हजार कर्मचारी मतदान कराएंगे। जिले में कुल 35.51 लाख वोटर हैं।

मतदान के लिए आगरा कमिश्नरेट को 59 जोन और 365 सेक्टरों में बांटा गया है। 44 थानों में 133 क्लस्टर मोबाइल रहेंगी। अर्धसैनिक चल और पुलिस की 1-1 क्यूआरटी (क्विक रेसपॉन्स टीम) हर थाना क्षेत्र में रहेगी। 424 क्रिटिकल बूथों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। 424 क्रिटिकल मतदान केंद्रों में 960 बूथ हैं।

polling party
नवीन मंडी समिति आगरा से रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टी।

पुलिस बल को मतदाता के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा। बुजुर्ग और महिलाओं को सम्मान देने के लिए कहा गया। कोई मोबाइल लेकर मतदान केंद्र में नहीं जा सकेगा। वाहनों को भी 200 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।

प्रातः सात बजे से ही मतदान कर्मचारी नवीन मंडी स्थल पहुंच गए। उन्हें मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई। सभी ने मिलान किया। फिर निर्धारित वाहन में बैठकर रवाना हो गए। मतदान कर्मचारियों को रवानगी के समय पता चला कि उन्हें मतदान कराने के लिए कहां जाना है।

polling party
नवीन मंडी समिति आगरा से रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टी।

इससे पूर्व रविवार को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, एडीएम (प्रशासन) अजय कुमार सिंह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) शुभांगी शुक्ला को साथ लेकर लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 हेतु मतदान के लिए के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया था। उन्होंने नवीन गल्ला मंडी, फिरोजाबाद रोड आगरा पहुंच कर वहां पर विधानसभा बार मतदान कार्मिकों को दिए जाने वाले सामग्री एवं प्रपत्रों आदि का गहनता से तैयारियों का निरीक्षण किया। बेरीकेडिंग, पेयजल,पार्किंग व्यवस्था,पोलिंग पार्टी रवाना स्थल आदि का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने लोकसभा क्षेत्र-19 फतेहपुर सीकरी में लगे मतदान कार्मिकों को अनाज मंडी, खेरागढ़ पहुंचाने के लिए लगाई गई बसों की व्यवस्था का निरीक्षण किया था। इसका प्रभाव यह हुआ कि कार्मिकों को प्रातः 8:00 बजे तक खेरागढ़ अनाज मंडी में पहुंचा दिया गया। फिर अनाज मंडी खेरागढ़ पहुंचकर निरीक्षण किया।

रिजर्व में लगाए गए मतदान कर्मचारी।

जिलाधिकारी ने लोकसभा क्षेत्र-18 आगरा एवं लोकसभा क्षेत्र- 19 फतेहपुर सीकरी में मतदान के लिए लगाए गए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को कड़े निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पोलिंग पार्टियों को चिन्हित करते हुए अनुपस्थित मतदान कार्मिकों की सूची 12:00 बजे तक उपलब्ध कराएं। अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

चुनाव में कितना फोर्स लगाया

32 कंपनी पैरामिलिट्री

2 कंपनी पीएसी

491 निरीक्षक-दरोगा

6778 हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल

6069  होमगार्ड

polling party
खुश हैं मतदान कर्मचारी।

आगरा कमिश्नरेट का पुलिस बल

निरीक्षक 99

दरोगा 647

हेड कांस्टेबल 987

कांस्टेबल 2154

प्रशिक्षु दरोगा 758

 

मतदान कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए 2 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्ट्रांग रूम पर दो-दो बेड का वार्ड बनाया है। वहां दो-दो एंबुलेंस, दो-दो चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट रहेंगे। मंडी समिति स्ट्रांग रूम के पास एपेक्स हॉस्पिटल में 10 बेड और खेरागढ़ सीएचसी पर 10 बेड के विशेष वार्ड बनाए हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इमरजेंसी में भी अतिरिक्त व्यवस्था की है। 3,695 पोलिग बूथ पर निजी अस्पतालों की मदद से वकीलचेयर भी रखवाने के निर्देश हैं। 30 रिस्पांस टीम तैनात हैं। 2 हजार पैरामेडिकल स्टाफ की भी व्यवस्था की है, जिसमें आशा, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं।

polling party
रवानगी से पूर्व वोटिंग मशीन दिखाते मतदान कर्मचारी।
Dr. Bhanu Pratap Singh