Firozabad (Uttar Pradesh, India)। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की एक एक आवश्यक बैठक फिरोजाबाद पब्लिक स्कूल, नई बस्ती, फिरोजाबाद में अनवर सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान सरकार द्वारा आरक्षण में की गई छेड़छाड़ पर चिंता व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया गया। तय किया गया कि संसद सत्र के दिल्ली जाकर सांसदों से संपर्क करेंगे। दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देंगे। सरकार को नया कानून लाने के लिए बाध्य करेंगे।
संसद सत्र के दौरान सांसदों से मिलेंगे
यादव महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि आरक्षण को मौलिक अधिकार न बताकर सुप्रीम कोर्ट तथा वर्तमान केंद्र सरकार देश में यादवों एवं पिछड़ों का राजनैतिक एवं सामाजिक भविष्य समाप्त करने पर तुली हुई है। इसी संबंध में फिरोजाबाद जनपद में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव द्वारा प्रदेशभर के नेताओं से संपर्क कर 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक संसद के चलने वाले वर्तमान सत्र में आरक्षण के मुद्दे पर सांसदों से भेंट की जाएगी। उनसे मांग की जाएगी कि वर्तमान सरकार पिछली मनमोहन सरकार की तरह संसद में आरक्षण के संबंध में नया बिल लेकर आए। पिछड़ों, दलितों तथा अल्पसंख्यकों को जब तक समान अधिकार और भागीदारी नहीं मिल जाती तब तक आरक्षण को जारी रखा जाए।
आरक्षण पर नया कानून लाने के लिए बाध्य करेंगे
तय किया गया कि यादव महासभा के अनेक नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे। सरकार को नया कानून लाने के लिए बाध्य करने का कार्य करेंगे। यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राम शंकर यादव एडवो,ट फैज़ाबाद, जुझारु जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद डॉ. अवधेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी अनवर सिंह यादव, कानपुर से मनोज यादव, चौधरी संजीव यादव गुड्डू, लखनऊ से इंजीनियर आरएन यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश यादव सहित अनेक जिलों से दो दर्जन से अधिक नेता अपने साथियों के साथ दिल्ली के संघर्ष में भाग लेंगे। मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा सहित अनेक प्रांतों के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026