मुंबई। भारत के प्रीमियम बिस्किट बाजार में हलचल मचाने वाली बड़ी घोषणा सामने आई है। मोंडेलीज़ इंटरनेशनल ने लोटस बेकरीज़ के साथ रणनीतिक साझेदारी करते हुए दुनिया भर में लोकप्रिय बिस्कॉफ़® कुकी को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पहली बार होगा जब बिस्कॉफ़ का स्थानीय स्तर पर निर्माण, विपणन और वितरण किसी पार्टनर कंपनी द्वारा भारत में किया जाएगा।
यह कदम मोंडेलीज़ इंडिया की ‘मेक इन इंडिया’ प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। कंपनी भारतीय उपभोक्ताओं को वही क्लासिक कैरेमलाइज़्ड फ्लेवर और क्रिस्पी टेक्सचर देने जा रही है, जिसके लिए बिस्कॉफ़ दुनिया भर में मशहूर है। भारत में बिस्कॉफ़ पांच पैक साइज़ में उपलब्ध होगा और इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10 रखी गई है, जिससे यह बड़े उपभोक्ता वर्ग तक पहुंच सके।
मोंडेलीज़ इंटरनेशनल के चेयरमैन एवं सीईओ डर्क वैन डे पुट ने कहा, “यह साझेदारी भारत के प्रीमियम कुकी सेगमेंट में हमारी स्थित को और मजबूत करेगी और लाखों उपभोक्ताओं को बिस्कॉफ़ का अनोखा स्वाद उपलब्ध कराएगी।”
वहीं, लोटस बेकरीज़ के सीईओ जॉन बून ने कहा, “भारत हमारे वैश्विक विज़न का अहम हिस्सा है और मोंडेलीज़ जैसा अनुभवी सहयोगी हमारे लिए आदर्श साझेदार है।”
कंपनी के अनुसार, बिस्कॉफ़ जल्द ही देशभर के रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, होटलों, एयरलाइंस और कॉफीहाउस में उपलब्ध होने लगेगा। इसके साथ ही भारतीय उपभोक्ता अब अपनी पसंदीदा चाय या कॉफी के साथ इस प्रतिष्ठित कुकी का अनोखा स्वाद आसानी से ले सकेंगे।
-up18 News
- प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर CM योगी को पत्र, समर्थन में आए देश के जाने-माने संत और भागवताचार्य - October 5, 2026
- आगरा के बाह में सपा की बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बना रहे नेताओं के बीच जमकर हुई तीखी बहस और हाथापाई - October 5, 2026
- आगरा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती मारपीट की तीन घटनाएं: साकेत कॉलोनी, ताजगंज और सिद्ध साहनी नगर में दबंगों का तांडव, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे - October 5, 2026