मुंबई। एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) बुधवार 19 नवंबर 2025 से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। यह इश्यू 21 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को बंद होगा। वहीं एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया एक दिन पहले 18 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर ₹10 अंकित मूल्य के साथ ₹114 से ₹120 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक न्यूनतम 125 शेयरों और उसके गुणक में बोली लगा सकेंगे।
आईपीओ में कुल ₹5,000 मिलियन का इश्यू शामिल है, जिसमें से ₹1,800 मिलियन का हिस्सा नए इक्विटी शेयरों के रूप में जारी होगा, जबकि ₹3,200 मिलियन के शेयरों की बिक्री पेदंता टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।
यह आईपीओ बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से सेबी के दिशा-निर्देशों के अनुसार लाया जा रहा है। इश्यू में अधिकतम 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए आरक्षित रहेगा, जिसमें से 60% तक आवंटन एंकर निवेशकों को किया जा सकता है।
आईपीओ खुलने के साथ ही तकनीकी क्षेत्र के निवेशकों में इस ऑफर को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
Up18News
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026