मैनपुरी: विश्व क्षय रोग दिवस पर कलेक्ट्रेट मैनपुरी के सभागार में हुए समारोह में टीबी मुक्त होने पर 91 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री व डीएम अंजनी कुमार सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।
मंगलवार को हुए आयोजन में विधायक, डीएम व सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि पांच ग्राम पंचायतों कझरा, नगथरी, रम्पुरा, पाल व नगला गढु को लगातार तीसरे वर्ष टीबी मुक्त होने पर महात्मा गांधी की स्वर्ण प्रतिमा व प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही 29 ग्राम पंचायतों को रजत महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र व 57 ग्राम पंचायतों को पहली बार टीबी मुक्त होने पर कांस्य महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र दिय गया। मुख्य अतिथि व डीएम ने 25 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि टीबी के लक्षण किसी में दिखने पर तुरंत ही बलगम की जांच कराने पर जोर दिया गया है। इस बीच, सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य देश को टीबी मुक्त बनाना है। इस अभियान के तहत, टीबी के लक्षणों की पहचान करने और उनका इलाज करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी प्रधानों से आगे भी सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया है, ताकि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल किया जा सके।
कार्यक्रम में डॉ. गौरव अग्रवाल चिकित्सा अधिकारी, उदयवीर सिंह टीमलीडर, मोनिका यादव डीपीसी, यादवेन्द्र प्रताप सिंह डीपीपीएमसी, विकास चन्द्र गुप्ता डीपीटीसी, अवनीश यादव एसटीएस, नितिन भदौरिय एसटीएलएस, राहुल बाबू एसटीएस, सनिल मिश्रा टीबीएचवी, राजेश भारद्वाज टीबीएचवी, योगेश शाक्य टीबीएचवी अमन यादव लेखाकार, कविता सिंह, पूनम यादव, मोहित, प्रमोद कुमार एवं सभी एनटीईपी स्टाफ और सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र सिंह गौर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव अग्रवाल, टीम लीडर उदयवीर सिंह, डीपीसी मोनिका यादव, डीपीपीएमसी यादवेंद्र प्रताप सिंह, डीपीटीसी विकास चंद्र गुप्ता, अवनीश यादव, नितिन भदौरिया, राहुल बाबू, सनिल मिश्रा, राजेश भारद्वाज, योगेश शाक्य, अमन यादव, कविता सिंह, पूनम यादव, प्रमोद कुमार, मोहित और एनटीईपी स्टाफ और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र गौड ने व्यक्त किया।
- मैनपुरी में विश्व क्षय रोग दिवस: 91 ग्राम पंचायतें हुईं ‘टीबी मुक्त’, प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर किया सम्मानित - March 24, 2026
- Agra News: लालघड़ी गांव में MSW छात्रों की अनूठी पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत - March 24, 2026
- आगरा नगर निगम: ‘अफ़सरशाही’ बनाम ‘जनप्रतिनिधि’ या रणनीतिक चूक? मेयर और नगर आयुक्त के टकराव की पूरी इनसाइड स्टोरी - March 24, 2026