यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को भारत व इंग्लैंड के बीच इकाना स्टेडियम में मैच खेला गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकप 2023 में इंग्लैंड पर 100 रन की शानदार जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने इसे एक अविस्मरणीय जीत करार दिया।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा कि एक और अविस्मरणीय विजय!
इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार जीत की संपूर्ण देश वासियों को हार्दिक बधाई! सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन। भारतीय क्रिकेट टीम का विजय अभियान अविराम जारी रहे।
भारत ने विश्वकप के अभियान में अभी तक सभी छह मैच जीते हैं। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जीत की बधाई दी। उन्होंने एक्स कर कहा कि इकाना बना इंडिया की ऐतिहासिक जीत का गवाह… आगे भी जीतेगा इंडिया! समस्त देश-प्रदेशवासियों को बधाई!
इकाना बना इंडिया की ऐतिहासिक जीत का गवाह… आगे भी जीतेगा इंडिया!
समस्त देश-प्रदेशवासियों को बधाई!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 29, 2023
Compiled: up18 news
- आगरा के पिनाहट में ‘दबंगों की दबंगई’: प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़ के बाद की फायरिंग - March 30, 2026
- हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई संगम: आगरा का ईद मिलन बना राष्ट्रीय एकता की मिसाल - March 30, 2026
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026