आगरा: नमक की मंडी से चांदी की तौल कराने गया कारीगर करीब 22 लाख कीमत की 30 किलो चांदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित सर्राफा व्यापारी की शिकायत पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
टीला माईथान निवासी मोहनलाल वर्मा की थाना कोतवाली क्षेत्र में नमक की मंडी में सर्राफे की दुकान है। दुकान पर सर्राफ मोहनलाल और उनके लड़के चलाते हैं। दुकान पर थाना शाहगंज क्षेत्र की रूई की मंडी जोगी पाड़ा हाल निवासी अर्जुन वर्मा पिछले दो साल से काम कर रहा था। उक्त पते पर अर्जुन किराये के मकान में रह रहा था।
सर्राफ मोहनलाल ने बताया कि विगत 25 अक्तूबर को शाम साढ़े 3 बजे उन्होंने अर्जुन को अपनी दुकान से लगभग 30 किलो चांदी तौल के लिए दी थी। जब काफी देर तक अर्जुन वापस नहीं आया तो तलाश करने धर्म कांटे पर गए। धर्म कांटे वाले ने बताया कि अर्जुन माल लेकर आया था और माल तौल करा कर लेकर चला गया। उसके बाद पूरी मंडी में तलाश किया मगर अर्जुन का कहीं कोई पता नहीं चला।
पीड़ित मोहनलाल ने बताया कि अर्जुन 29357 ग्राम चांदी लेकर भाग गया। चांदी का बिल पीड़ित के पास है। काफी तलाशने के बाद भी जब अर्जुन नहीं मिला तो पीड़ित सर्राफ मोहनलाल ने शनिवार को थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- आगरा में रिश्तों के भरोसे पर बड़ा धोखा: मुंहबोला भाई बनकर नोएडा की महिला सिपाही के परिवार से जमीन में निवेश के नाम पर ठगे 8.50 लाख रुपये - October 31, 2026
- अयोध्या दीपोत्सव-2026 की भव्य तैयारियां: 30 लाख दीपों के महा-रिकॉर्ड में सहभागी बनेगा ‘श्री मंदिर’ ऐप, श्रद्धालु घर बैठे जलाएंगे 1 लाख दीप - October 31, 2026
- अखिलेश के ‘इग्नोर करो’ बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का करारा जवाब: बोले- सपा से नहीं, कांग्रेस से मांगी है सीट - October 31, 2026