साउथ अफ्रीका के पॉचेफस्ट्रूम में खेले जा रहे महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का अजेय सफर जारी है. 8 अप्रैल को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ कोरिया के खिलाफ ताबड़तोड़ हॉकी खेलते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी पर एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 3-0 से रौंद दिया. भारत एफआईएच जूनियर विश्व कप में दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है.
जूनियर वीमंस हॉकी विश्व कप में भारत ने अपने सभी पूल स्टेज मैच जीतकर शीर्ष पर रहा. दक्षिण कोरिया के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच में भारतीय लड़िकियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को 3-0 से शिकस्त दी.
इन खिलाड़ियों ने दागे गोल
भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जबरदस्त हॉकी खेली. भारत की ओर से मुमताज खान ने 11वें मिनट में खोल दागा. लालरिंदिकी ने 15वें मिनट में गोल कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई. जबकि 41वें मिनट में संगीता कुमारी ने गोल कर दक्षिण कोरिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इस दौरान कोरियाई टीम का आक्रमण बेअसर साबित हुआ. टीम की खिलाड़ी पूरे मैच के दौरान भारत के खिलाफ गोल करने के लिए जूझती रहीं.
जूनियर विश्व कप में भारत का प्रदर्शन
भारतीय महिला टीम का जूनियर विश्व कप में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2013 में रहा था. जर्मनी में खेले गए इस विश्व कप में टीम इंडिया कांस्य पदक जीतने में सफल रही. ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में भारत ने शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया था. इससे पहले मैच निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी पर रहा था.
-एजेंसियां
- गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान; समर्थकों में थार और स्कॉर्पियो को लेकर तकरार, धर्मेंद्र यादव बोले— ‘सत्य की हुई जीत’ - November 18, 2026
- श्री कृष्णलीला महोत्सव: जब भीष्म ने पहचाना श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप, संवादों से जीवंत हुआ महाभारत का रण - November 18, 2026
- बाबा के दरबार पहुंचे भाजपा यूपी सह-प्रभारी अनंत ओझा: श्री मनःकामेश्वर मंदिर में दर्शन कर ग्रहण की प्रसादी - November 18, 2026