Agra, Uttar Pradesh, India. आत्मनिर्भर एक प्रयास संस्था के महिला प्रकोष्ठ ने आज कावेरी कौस्तुभ सोसाइटी में नंद उत्सव का आयोजन किया। महिलाओं ने कान्हा के भजन गाए। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.. ..भजन पर तो ऐसी भक्तिधारा बही कि ही कोई अपनी सुध बुध खो बैठा। आयोजक नोनिता खुराना ने बधाई गीत गाया तो हर कोई सुनता रह गया।

बिरज में है रही जय जयकार नंद घर लाला जायो है, जियो श्याम लाला.., कन्हैया झूले पालना नेक हौले झोटा दीजो, नंद घर अंगना में बज रही आज बधाई, हाथी घोड़ा पालकी.. हरे राम हरे, हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, जैसे भजनों पर महिलाएं झूमती रहीं।

श्रीमती नोनिता खुराना ने बताया कि नंदोत्सव में कान्हा के लिए पुष्पों से सुसज्जित झूला तैयार किया गया। एक बालक को कान्हा के रूप में सजाया गया। हर कोई उसी की देख रहा था। व्यवस्थाएं कान्हा भक्त राजेश खुराना ने संभाली।

नंदोत्सव में प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉक्टर संदीप अग्रवाल, आरएसएस के विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल, समाजसेवी मधु बघेल, राकेश त्यागी, कवयित्री श्रुति सिन्हा, पार्षद सुषमा जैन, शांति सेना की शीला बहल, रंजना सिंह पवार, प्रतिभा जिंदल, उपमा गुप्ता, शीतल अग्रवाल, बबिता पाठक, इन्दु सिंह, भानु महाजन, डॉ. भानु प्रताप सिंह, मनीष अग्रसेना समेत शहर के अनेक गण्यमान लोग मौजूद रहे।



- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बीटेक इंजीनियर शिवम यादव की दौड़ लगाते वक्त मौत, आप सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरा - September 20, 2026
- देश के अन्नदाता किसान के सामने यदि कोई सबसे बड़ा संकट है, तो वह केवल भाजपा है: अखिलेश यादव - September 20, 2026
- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने कई छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल - September 20, 2026