♥ Agra, Uttar Pradesh, India.आठ साल में प्रेम विवाह टूट गया। शादी से पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जो सपने दिखाए थे वह सपनों का महल आठ सालों में ढह गया।
आठ साल में प्रेम विवाह टूट गया। शादी से पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जो सपने दिखाए थे वह सपनों का महल आठ सालों में ढह गया। मामला ताजनगरी के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रेमी प्रेमिका ने आठ साल पहले शादी की थी। यह शादी युवक और युवतियों ने अपने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी। दोनों अलग-अलग समाज से है। इसलिए आठ साल पहले हुए इस प्रेम विवाह का जमकर विरोध भी हुआ था।
मगर इसके बावजूद युवक युवती के सिर आशिकी का भूत ऐसा चढ़ा कि किसी की भी नहीं मानी। युवक एक फैक्ट्री में काम करता है। आठ साल प्रेम विवाह के दौरान युवती पर दो बच्चे भी हैं।
प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि प्रेम विवाह से पूर्व युवक ने युवती को जो सपने दिखाए थे और जो वायदे किए थे, वह वायदे इन आठ सालों में पूरे नहीं हुए। यही वजह है कि दोनों के बीच दरार पड़ने लगी। आए दिन झगड़े होने लगे।
प्रेमी प्रेमिका के बीच मनमुटाव और झगड़ा का फायदा तीसरे युवक को मिला। अपने प्रेमी पति को छोड़ युवती दूसरे को दिल दे बैठी और तीन सप्ताह पूर्व नए प्रेमी के साथ फरार हो गई।
बताया जा रहा है युवती बोदला चौराहे जाने की कहकर गई थी जो आज तक वापस नहीं आई। इसके बाद प्रेमी पति ने थाना जगदीशपुरा पुलिस को लिखित शिकायत की। प्रेमी पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुरा देवेंद्र शंकर पांडे का कहना है इस मामले में युवती की कॉल डिटेल निकाली जा रही है और बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026