Rajkumar chahar bjp

शक्ति प्रदर्शन के साथ राजकुमार चाहर ने फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा, फिर किए ये दावे

Election POLITICS

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान को लेकर आगरा में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 18 अप्रैल को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और सांसद राजकुमार चाहर ने शक्ति प्रदर्शन के साथ पर्चा भरा। राजकुमार चाहर ने प्रतापपुरा स्थित द रमाडा ग्रांड में जनसभा की। फिर एमजी रोड होते हुए जुलूस के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रस्तावक के रूप में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया रहीं।

कलक्ट्रेट में राजकुमार चाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आगरा जनपद की फतेहपुर सीकरी ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भाजपा का माहौल है। दूर-दूर तक कोई प्रत्याशी दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि 2019 में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक फतेहपुर सीकरी को 64.4% वोट प्राप्त हुआ था। इस बार भी नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए इस बार अधिक वोट प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी भी लोकसभा में 2019 से 2024 तक 4000 करोड़ की परियोजनाएं लागू की गई हैं। यही नहीं, हर घर नल, हर घर गंगाजल पहुंचाने का काम किया है। ऐसे कई काम कराए गए हैं, जो अभी तक नहीं हुए थे। सभी कामों को लेकर जनता पुनः भाजपा को एक बड़ी जीत दिलाएगी।

राजकुमार चाहर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा में बहुत अच्छा काम किया है। जिस लोकसभा क्षेत्र में कभी पानी का संकट हुआ करता था, आज हर घर में गंगाजल पहुंच रहा है। 2024 को लेकर गांव गांव, बस्तियों और नगरों में हर्ष, उल्लास और खुशी का माहौल है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा में 2024 में भाजपा रिकॉर्ड जीत करेगी।

जब उनसे पूछा गया कि आप का गांव गांव विरोध हो रहा है। इसके जवाब में भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि यह सब विपक्ष की देन है। भाजपा प्रत्याशी का कहीं भी कोई विरोध नहीं है, हर जगह स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस एवं विपक्ष की जमानत जब्त नहीं हुई थी, 2024 में कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष की जमानत जब्त होगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश में माहौल है।

यह कहे जाने पर कि भाजपा ने चुनाव से पहले ही 400 का नारा दे दिया है तो क्या ईवीएम में खेल किया गया है तो भाजपा प्रत्याशी ने कहा के विपक्ष आज मुद्दाविहीन है। उन्होंने कहा कि इसी ईवीएम से कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दलों की सरकारें बनी हैं। जो हताश है, जो निराशा है, जिनके पास कोई मुद्दे नहीं हैं। न ही कांग्रेस के पास कोई मुद्दा है और न ही समाजवादी पार्टी के पास कोई मुद्दा है।

अयोध्या के रामलला के बाद मथुरा के श्रीकृष्ण लला कोर्ट में, मंदिर को dismantle कर मस्जिद बनाने, मूर्तियों को आगरा की जामा मस्जिद में दबाने का प्रमाण औरंगजेब की डायरी मआसिर-ए-आलमगीरी में उपलब्ध

Dr. Bhanu Pratap Singh