मथुरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार की रात्रि हुए सड़क हादसे में मथुरा के जीएसटी सहायक कमिश्नर की मौत हो गई। कन्नौज जिले के निकट हुए इस हादसे में सहायक कमिश्नर की पत्नी और कार चालक घायल हो गए।
खबरों के अनुसार, मृतक अधिकारी का नाम अनुभव सिंह पुत्र अनूप सिंह निवासी शिवाजीपुरम, थाना भिनगा, जिला श्रावस्ती है। वे वर्तमान में मथुरा में सहायक कमिश्नर जीएसटी के पद पर तैनात थे और टाटा सफारी कार द्वारा मथुरा से लखनऊ जा रहे थे।
अनुभव के साथ उनकी पत्नी रूमा सिंह और चालक अंकित सिंह था। तेज गति से जा रही कार ओवरटेक लेन पर पानी होने के कारण अनियंत्रित हो गई और साइड की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान सहायक कमिश्नर जीएसटी अनुभव सिंह की मौत हो गई। उनकी पत्नी और चालक का इलाज जारी है।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026