कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ इस शुक्रवार यानी 20 मई को रिलीज हो रही है लेकिन रिलीज से पहले ही इस फिल्म के बॉयकॉट की मांग होने लगी है। ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस कंगना रनौत और उनकी फिल्म के प्रति खूब गुस्सा निकाल रहे हैं। इसमें उन्होंने सलमान खान को भी एक बार फिर लपेट लिया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, इस विवाद की जड़ है कंगना रनौत और सलमान खान के बीच शुरू हुई दोस्ती। एक समय था जब कंगना रनौत, सलमान खान की बुराई करते नहीं थकती थीं। एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने यहां तक कह दिया था कि उन्हें फिल्म के लिए किसी खान की जरूरत नहीं है, लेकिन पिछले दिनों उन्हें सलमान खान की ईद पार्टी में देखा गया। यही नहीं, सलमान ने कंगना रनौत की ‘धाकड़’ को सोशल मीडिया पर प्रमोट भी किया था।
इसके बाद तो कंगना रनौत, सलमान की तारीफ करते नहीं थक रही थीं। उन्होंने सलमान को ‘गोल्डन हार्ट’ वाला और अपना ‘दबंग हीरो’ तक कहा। यह देख सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। 2020 में जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, तो कंगना रनौत ने बॉलीवुड माफिया से लेकर ड्रग्स पर बोला था। कंगना ने यहां तक दावा किया था कि सुशांत का ‘प्लान्ड मर्डर’ किया गया है। कंगना ने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत को बड़े-बड़े स्टार्स और फिल्ममेकर्स ने साइडलाइन कर दिया था।
कंगना ने कही थी सुशांत के ‘प्लान्ड मर्डर’ वाली बात
एक ट्वीट में कंगना ने यहां तक दावा किया था कि सुशांत को इंडस्ट्री के कुछ डर्टी सीक्रेट्स पता चल गए थे और इसलिए उन्हें मार दिया गया। कंगना के ये पुराने ट्वीट्स अब वायरल हो रहे हैं और दिवंगत एक्टर के फैंस एक्ट्रेस पर खुब गुस्सा निकाल रहे हैं।
-एजेंसियां
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026