कलबुर्गी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो मॉब लिचिंग करती है। पहले प्रधानमंत्री चुप थे, लेकिन अब यह फिर से कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं, जो लोग बुद्धिजीवी हैं, उन्हें प्रधानमंत्री अर्बन नक्सल कहते हैं। इन लोगों को प्रगतिशील और बुद्धिजीवी पसंद नहीं आते हैं। इन लोगों को अपनी खामियों के बारे में पता नहीं होता है कि कैसे इन्होंने देश की जनता के हितों पर कुठाराघात किया है और दूसरों पर अंगुली उठाते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, “यह लोग हमेशा से ही ऐसे ही बोलते हुए आए हैं। प्रधानमंत्री की यह आदत हो चुकी है।
भाजपा दहशतगर्द वाली पार्टी है और ऐसा करने वाले लोगों को ये समर्थन देते हैं। प्रधानमंत्री को कुछ भी बोलने का हक नहीं है। भाजपा की जहां-जहां सरकार है, वहां पिछड़ों पर अत्याचार होता है।” उन्होंने कहा, “ इसके बावजूद भी ये लोग कहते हैं कि देखिए आपके ऊपर अत्याचार हो रहा है। मेरा सीधा-सा सवाल है कि सरकार किसकी है, आपकी है या हमारी, तो लोगों की रक्षा करने की जवाबदेही किसकी होगी, आपकी या हमारी? ये लोग ऐसा बोलकर खुद को ही सवालों के कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इन्हें खुद ही इस बात का एहसास नहीं हो पा रहा है कि ये लोग क्या बोलते हैं और क्या नहीं।” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री की आदत हो चुकी है, वो कुछ भी बोलते रहते हैं।
इनकी ऐसी आदत हो चुकी है कि ये लोग देश के बारे में कम और अपने बारे में ज्यादा बोलते हैं, अपनी पार्टी के बारे में ज्यादा बोलते हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि इन लोगों को देश से कोई मतलब नहीं है, देश की जनता से कोई मतलब नहीं है, ये लोग सिर्फ और सिर्फ अपनी पार्टी की मार्केटिंग करते हैं, जिसे इस देश की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकती है।
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026