Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विधानसभा चुनाव में मेहनत और लगन से कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान कर आभार व्यक्त किया। प्रेम वाटिका अवधपुरी में आयोजित कार्यक्रम में शिवाजी मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर शिवाजी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का चांदी का मुकुट, साफा और फूलमालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने स्वागत एवं आभार समारोह में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पार्टी के देव तुल्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत लगन से दक्षिण विधानसभा में तीसरी बार रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय एक-एक कार्यकर्ता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारी पार्टी की अनमोल धरोहर हैं। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से प्रदेश में प्रचंड बहुमत से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है।
शिवाजी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं आभार समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने हाथों से एक-एक कार्यकर्ता पर पुष्प वर्षा कर आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं के इस तरह सम्मान से गदगद हुए कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर योगेंद्र उपाध्याय का अभिनंदन स्वीकार किया। स्वागत समारोह के दौरान उस समय कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना ना रहा जब कैबिनेट मंत्री मंच छोड़कर एक-एक कार्यकर्ता के पास पहुंचकर उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर आभार व्यक्त किया।
स्वागत एवं सम्मान
समारोह में शिवाजी मंडल के सभी पदाधिकारी ,वरिष्ठ नेता, पार्षद ,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ,उनकी टीम बिल्डिंग संयोजक, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, मतदान के दिन चुनाव में कार्य करने वाले पोलिंग एजेंट, भाजपा समर्थक समर्पित लोगों की कार्यक्रम में मौजूदगी रही। इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ प्रदीप उप्रैती, हेमंत भोजवानी, डॉक्टर अलौकिक उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, महामंत्री योगेश कश्यप, महामंत्री देवेश पचौरी, उपाध्यक्ष बबलू चाहर, मंडल मंत्री ओम प्रताप सिंह, योगेंद्र कश्यप, मुकेश कुशवाहा, रितेश शुक्ला, विक्रम चाहर, सतीश चौधरी, राजकुमार चौधरी, निशा दुबे, घनश्याम हेमनानी, संतोषी लाल वर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी आदि लोग मौजूद रहे।
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026