dr dharmveej prajapati

बारात न आई तो दुल्हन पहुंची दूल्हे के पास, यूपी सरकार के मंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने बताई असली वजह

POLITICS

Live story time

Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति के बेटे की शुक्रवार को तबियत खराब हो गई थी। बेटा हॉस्पिटल में भर्ती है। इस कारण बारात लेकर नहीं पहुंचा था। शादी फिलहाल टल गई है। मंत्री का कहना है कि पहले बेटे की तबियत देखेंगे। कन्या पक्ष के लोग भी उनके साथ है। लोग बेवजह की अफवाह उड़ा रहे हैं।

मंत्री ने फेसबुक पर फोटो साझा करते हुए लिखा है- मेरे बेटे की कल से स्थिति बहुत गंभीर है। आगरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में ICU में है। ऐसी स्थिति में भी कुछ लोग राजनीति कर रहे व सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें चला रहें हैं। ऐसे लोगों की वजह से मन बहुत दुखी है। भगवान से प्रार्थना है कि ऐसे लोगों को सदबुद्धि दे।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति मूलतः खंदौली के गांव खेड़ा हाजीपुर के निवासी हैं। उनके छोटे बेटे दिलीप प्रजापति की शादी गांव मुड़ी जहांगीरपुरी निवासी ज्योति के साथ तय हुई है। शुक्रवार को शादी थी। कन्या पक्ष ने कैलाश स्मारक स्कूल, खंदौली स्थित माया देवी वाटिका में बारात के स्वागत का इंतजाम किया था। देर रात तक बारात नहीं पहुंची थी। बैंडवाले वापस लौट गए। रिश्तेदार दावत खाकर लौट गए।

देर रात कन्या पक्ष को यह जानकारी हुई थी बारात नहीं आ रही है। दूल्हे को तबियत खराब है। शनिवार को दुल्हन अपने परिजनों के साथ नेशनल हॉस्पिटल पहुंची। दूल्हे के परिजनों से मिली। अपने दूल्हे का हाल-चाल जाना। वहां अस्पताल में भर्ती अपने बेटे के पास मंत्री धर्मवीर प्रजापति के रिश्तेदार भी मौजूद थे। रिश्तेदारों का कहना था कि दिलीप की तबियत अचानक खराब हो गई। इलाज चल रहा है। जब तक स्वास्थ्य ठीक नहीं हो, तब तक शादी कैसे हो सकती है। दुल्हन और उसके परिजनों को यह जानकारी है।

मंत्री धर्मवीकर प्रजापति ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, बारात रवाना होती इससे पहले दिलीप की तबियत अचानक खराब हो गई। सभी घबरा गए। बेटे को नेशनल हॉस्पिटल लेकर आए। डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। शादी तभी हो सकती है जब दूल्हे की तबियत ठीक हो। बारात न पहुंचने की वजह साफ है। कुछ लोग इसे दूसरा रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। दुल्हन के परिजनों को यह जानकारी है। बेटे की हालत में पहले से सुधार है। कन्या पक्ष उनके है। कन्या पक्ष कोई आरोप नहीं लगा रहा।

नेशनल हॉस्पिटल के संचालक अतुल चौहान ने बताया कि मंत्री पुत्र शुक्रवार को शाम चार बजे भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि दिलीप को तीन दिनसे बुखार आ रहा था। डॉक्टर ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई है। सूर्या पैथालॉजी में खून की जांच कराई गई थी। जम्बो पैक की भी जरूरत पड़ सकती है। परिजनों को यह बता दिया गया है।

मेहंदी लगाकर दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा बने मंत्री पुत्र नहीं लेकर पहुंचे बरात

Dr. Bhanu Pratap Singh