वाट्सएप ने हाल ही में यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम है Channels, इस लेटेस्ट वाट्सएप फीचर की मदद से आप कईं बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ पाएंगे. कई बड़ी हस्तियों ने WhatsApp Channels पर अकाउंट्स भी बना लिए हैं, इस फीचर के आने से अब सबसे बड़ा फायदा तो यह हुआ है कि अब आपको अपने फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस के बारे में अपडेट के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा.
जब से वाट्सएप चैनल फीचर रोलआउट हुआ तभी सेएक बात जो सभी के ज़हन में घूम रही है वह यह कि व्हाट्सएप पर अपना खुद का चैनल कैसे बनाया जाए?
आप भी अगर खुद का WhatsApp Channel बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप लोगों को कुछ असान स्टेप को समझना और फॉलो करना पड़ेगा. नीचे बताए गए सिंपल स्टेप्स को अगर फॉलो करेंगे तो आप आसानी से चैनल बना पाएंगे.
वाट्सएप चैनल बनाने के लिए नोट करें ये जरूरी बातें
वाट्सएप चैनल बनाने के लिए आपके पास वाट्सएप का बिजनेस अकाउंट होना चाहिए. आपके फोन में वाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए आपके वाट्सएप अकाउंट में टू स्टेप वेरिफिकेशन ऑन होना चाहिए
वाट्सएप चैनल कैसे बनाएं?
स्टेप 1: सबसे पहले आप लोगों को वाट्सऐप ओपन करना है.
स्टेप 2: इसके बाद अपडेट्स टैब पर जाएं, यहां आपको + आइकन पर क्लिक करना होगा, जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको न्यू चैनल ऑप्शन दिखेगा, इसपर टैप करें
स्टेप 3: Get Started पर क्लिक करें और फिर स्क्रीन पर मिलने रहे निर्देशों को फॉलो करें
स्टेप 4: चैनल को नाम देकर अकाउंट क्रिएट करें
स्टेप 5: चैनल को नाम देने के बाद आपको चैनल को कस्टमाइज करना का ऑप्शन मिलेगा (डिस्क्रिप्शन और आइकन)
ध्यान देने वाली बात यह है कि वाट्सएप चैनल फीचर को बेशक रोलआउट कर दिया गया है लेकिन अभी ये फीचर सभी यूजर्स को नहीं मिला है. अगर आपको ये फीचर वाट्सएप में नजर नहीं आ रहा है तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा.
– एजेंसी
- Agra News: फतेहपुर सीकरी का सुपहरा गांव बना ‘रणभूमि’, नहर की गूल को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर - February 12, 2026
- बाराबंकी: जांच के बहाने पीड़िता पर ‘दिल’ हार बैठे दरोगा साहब, महिला ने CM पोर्टल पर की शिकायत - February 12, 2026
- अमेरिका न होता तो टुकड़े-टुकड़े हो जाता पाकिस्तान, आगरा में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान - February 12, 2026