मुंबई (अनिल बेदाग) : वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) शुक्रवार, 13 सितंबर, 2024 को खुलेगा। इस ऑफर में 400 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू और राजेंद्र सेठिया द्वारा कुल 54 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। एंकर निवेशक गुरुवार, 12 सितंबर, 2024 को पैसा लगा सकेंगे। आईपीओ बुधवार, 18 सितंबर, 2024 को बंद हो जाएगा। आईपीओ में शेयरों का भाव 163 से 172 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।
बोली न्यूनतम 87 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 87 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है।
फ्रेश इश्यू से शुद्ध आय में से 163.5 करोड़ रुपये तक का उपयोग कुछ बकाया उधारों के एक हिस्से के पूर्व भुगतान या निर्धारित पुनर्भुगतान के लिए करने का कंपनी का प्रस्ताव है। इसके अलावा, 151.7 करोड़ रुपये तक का उपयोग पूंजीगत खर्च जरूरतों – वाणिज्यिक वाहनों, 40 फीट विशेष कंटेनरों और 20 फीट सामान्य शिपिंग कंटेनरों और रीच स्टेकरों की खरीद के लिए तथा शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च की जाएगी।
इक्विटी शेयरों का ऑफर 7 सितंबर, 2024 को कंपनी के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के पास दायर किए गए कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से किया जा रहा है।
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से पेश किए गए इक्विटी शेयरों को स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। ऑफर के प्रयोजनों के लिए, नामित स्टॉक एक्सचेंज एनएसई होगा।
जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
-up18News
- Agra News: भारत विकास परिषद एकलव्य शाखा का नई कार्यकारिणी का ऐलान: प्रशांत मिश्रा बने अध्यक्ष, जल्द होगा शपथ ग्रहण - June 1, 2026
- ’अच्युतम केशवं’ की धुन पर झूम उठा आगरा का श्री हरिकृष्ण वृद्धजन सम्मान भवन, तीसरी सनातन भक्ति संगीत संध्या का भव्य आयोजन - June 1, 2026
- आगरा जिपलाइन हादसा: ‘रुपए नहीं, बेटे की हत्या का न्याय चाहिए’, पिता ने लौटाया विधायक द्वारा दिया 10 लाख का चेक - June 1, 2026