लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी और राहतभरी खबर सामने आई है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि अब प्रदेश के पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा, जिससे वे मानसिक रूप से सशक्त होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।
राज्यभर में लंबे समय से पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक छुट्टी दिए जाने की मांग उठ रही थी, लेकिन फोर्स की भारी कमी के चलते यह व्यवस्था लागू नहीं हो पा रही थी। डीजीपी (DGP) ने कहा कि अब विभाग को बड़ी संख्या में नए आरक्षी (कांस्टेबल) मिल चुके हैं, जिससे अब पुलिस वेलफेयर के दिशा में काम किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों पर लगातार ड्यूटी के कारण तनाव और थकान का असर उनके कार्य प्रदर्शन पर पड़ता था, लेकिन अब जब पर्याप्त संख्या में बल उपलब्ध है तो साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे पुलिसकर्मी पूरे मनोयोग और ताजगी के साथ अपराध नियंत्रण में जुट सकेंगे।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि हमारे जवान 24 घंटे काम करते हैं। साप्ताहिक अवकाश मिलना उनका अधिकार है और हम इसे जल्द से जल्द लागू करेंगे। इससे न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उनकी कार्यक्षमता भी दोगुनी होगी।
राजीव कृष्ण ने यह जानकारी वाराणसी में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के बाद सुलतानपुर के दौरे पर रुकने के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के मुख्यालयों पर रुककर वे स्थानीय कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं और इसी क्रम में सुलतानपुर पहुंचे थे.
पुलिस महानिदेशक (DGP) का यह बयान प्रदेश के लाखों पुलिसकर्मियों के लिए राहत और उत्साह का संदेश है। उम्मीद की जा रही है कि नई व्यवस्था से न केवल पुलिस बल को आराम मिलेगा, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
साभार सहित
- औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की यूट्यूबर की सगाई का निकला फर्जी ड्रामा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया था स्वांग - October 20, 2026
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया हब बनेगा यूपी, योगी सरकार को दिग्गज टेक कंपनियों से मिले 25 से अधिक प्रस्ताव - October 20, 2026
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026