अयोध्या: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या 30 दिसंबर तक अयोध्या में कैंप करेंगे। केशव प्रसाद मौर्या सोमवार की सुबह ही अयोध्या पहुंच गए। अयोध्या धाम को स्वच्छ नगरी बनाने के लिए बुधवार को झाड़ू लगाकर कूड़ा उठाया और सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट (Maryada Purushottam Shri Ram Airport) का निरीक्षण
उन्होंने अनवरत चलने वाले स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए अयोध्यावासियों का आह्वान किया। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्या ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होने कहा कि अयोध्या को विश्व स्तरीय नगरी का स्वरुप दिया जाना है। इसके लिए सबसे पहले इसे स्वच्छ बनाना होगा। यह काम सिर्फ सरकारी विभागों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। हर अयोध्यावासी को अपनी भागीदारी निभानी होगी।
-एजेंसी
- यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान, ‘सपा सरकार बनने पर शिक्षामित्रों को बनाएंगे शिक्षक और लागू करेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम’ - September 28, 2026
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026