लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 2 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) की पहली किस्त के रूप में कुल ₹2,094 करोड़ 21 लाख की धनराशि आवंटित की गई है, जिससे 2 लाख 9 हजार 421 लाभार्थी योजना से लाभान्वित हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज प्रदेश के 2,09,421 परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त हस्तांतरित की गई है, उन्हें वे हृदय से शुभकामनाएं देते हैं।
स्वच्छता से स्वास्थ्य और सुशासन से विकास: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब लोगों ने स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाया, तो अनेक प्रकार की बीमारियां स्वतः दूर हुईं। उन्होंने कहा, “सरकार ने माफिया को दूर किया, आपने गंदगी को दूर किया। उत्तर प्रदेश आज तेजी से आगे बढ़ गया, यही परिवर्तन का आधार है।”
अब तक 60 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिला आवास
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 60 लाख से अधिक लाभार्थियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है।
स्ट्रीट वेंडर्स को भी मिल रहा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकारें अच्छी सोच के साथ लोगों को सुविधाओं से संपन्न करती हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार स्ट्रीट वेंडर्स को भी पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है और हर जरूरतमंद को आवास की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हम बचपन से “रोटी, कपड़ा और मकान” को जीवन की बुनियादी जरूरत मानते आए हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अब ये सुविधाएं आमजन तक पहुंच रही हैं।
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026