फतेहपुर सीकरी। कस्बा क्षेत्र के मौहल्ला सीकरी दो हिस्सा में डेढ वर्षीय बालिका की खेलते समय पानी के टैंक में गिरने से मृत्यु हो गयी। घटना की जानकारी कई घण्टे बाद हो सकी।
बतादें सीकरी दो हिस्सा निवासी दिनेश पुत्र बच्चू सिंह बघेल, की डेढ वर्षीय पुत्री कृतिका रविवार दोपहर खेलते समय घर में ही बने पानी के टैंक में गिर गयी। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी बालिका नहीं मिलने पर परिजन परेशान थे।
सांय काल जब पशुओं का पानी पिलाने के लिये महिलायें पानी के टैंक के पास गयी तो देखा कृतिका का शव पानी में उतरा रहा था। परिजन आनन फानन मे बालिका को निजी चिकित्सक के पास ले गये वंहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया जिससे बालिका के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026