शोपियां। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। इलाके में अभी आतंकियों के मौजूद होने की आशंका है। एजेंसियों को शनिवार सुबह कालबिल इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। इसके बाद इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच एक घर में आतंकियों के होने की बात पता चली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसे घेर लिया। आतंकियों में इलाके में सुरक्षाबलों को देख फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में एक आतंकी मारा गया है। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल पहुंचे हुए हैं। घटनास्थल पर नागरिकों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
श्रीनगर में गणतंत्र दिवस से पहले जगह जगह तलाशी
श्रीनगर शहर और आस पास के इलाकों में गणतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमलों की आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। आये दिन लगातार सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरा जा सके।
इसके चलते शुक्रवार को भी श्रीनगर के लाल चौक और आसपास के इलाकों में जम्मू कश्मीर के विशेष दस्ते स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ की वैली क्यूएटी के जवानों ने तलाशी अभियान चलाए। इस दौरान मोबाइल चेक पॉइंट स्थापित किये गए और लोगों के साथ साथ वाहनों की तलाशी ली गई।
- आगरा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का ताल में दर्शन ड्योढ़ी का भव्य उद्घाटन: रिमझिम वर्षा के बीच संगत को समर्पित हुआ नया प्रवेश द्वार, अब दोगुनी होगी लंगर हॉल की क्षमता - September 6, 2026
- श्याम बाबा की भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंग में रंगा नंदोत्सव: राजा जनक-सुनैना के स्वरूपों का हुआ अभिनंदन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन - September 6, 2026
- Agra News: फतेहाबाद में लूट गैंग से पुलिस की मुठभेड़; हुसैनापुर रोड पर फायरिंग के बाद एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार - September 6, 2026