New Delhi (India)। देश में कोविड-19 के खिलाफ जंग अब तेज होती जा रही है। इस माहमारी पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान करके उपाय रूपी हथियार तलाशे जा रहे हैं। इस बीमारी से लड़ने के लिए जिन दवाओं की ज्यादा जरूरत है उनका उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कोरोना के खिलाफ जंग में अब फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मोरपेन लैब्स भी शामिल हो गई है।
मोरपैन लैबोरेटरीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने दी जानकारी
कंपनी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए कई आवश्यक उत्पादों की की विस्तृत रेंज भारतीय बाजारों में लांच की है। मोरपैन लैबोरेटरीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुशील सूरी ने बताया कि इन उत्पादों में नॉन कांटेक्ट इंफ्रारेड थर्मामीटर, अल्कोहल बेस्ड हैंड सेनिटाइजर, हैंड वॉश, हैंड रब्स और फेस मास्क शामिल हैं। ये सभी उत्पाद डा. मोरपेन के अंब्रेला ब्रांड के तहत उतारे गए हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी को हिमाचल प्रदेश के बद्दी संयंत्र में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) दवा बनाने का लाइसेंस मिला है। इस दवा का एपीआई और टैबलेट की फॉर्म में व्यावसायिक उत्पादन करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। एचसीक्यू डॉक्टरों की सलाह पर दी जाने वाली दवा है जो कोरोना बीमारी से पीड़ित मरीजों के उपचार में दी जा रही है। भारत अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा की आपूर्ति में सबसे आगे है। भारत इस दवा का सबसे बड़ा निर्माता है और वह इस संकट की घड़ी में दुनिया का नेतृत्व करने की अपनी स्थिति को बरकरार रखे हुए है।
इंफ्रारेड थर्मामीटर
इस विशेष थर्मामीटर के जरिए बिना छुए व्यक्ति के शरीर का तापमान इंफ्रारेड किरणों के जरिए मापा जाता है। जिस व्यक्ति के शरीर का तापमान देखना होता है, उसकी ललाट के सामने एक से पांच सेंटीमीटर तक की दूरी पर इस थर्मामीटर को रखा जाता है। इन्हें होटल, एयरपोर्ट, ऑफिस या धार्मिंक स्थलों के प्रवेश द्वार पर रखा जा सकता है। कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए इन दिनों बैटरी से चलने वाले इस थर्मामीटर का पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी प्रशिक्षित टेक्नीशियन की जरूरत नहीं पड़ती।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी
श्री सूरी ने कहा कि कंपनी ने जो सेनिटाइजर उतारा है वह अल्कोहल आधारित है। यह उत्पाद भारत सरकार और वि स्वास्थ्य संगठन के मानकों पर आधारित है। इसमें एलोवेरा जैसा मॉइश्चराइजर भी होता है जिससे हाथ में सूखापन नहीं रहता। डा. मोरपेन के पास हैंड सेनिटाइजर की विशाल रेंज मौजूद है जो आम पब्लिक, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों और सरकारी संस्थाओं में अलग-अलग पैक और साइज में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तरह दो और तीन प्लाई फेस मास्क पांच और 50 के पैक में ऑफर किए जा रहे हैं। हाल ही में कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप के कारण देश के हर क्षेत्र में फेस मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखना बहुत जरूरी हो गया है। केंद्र सरकार ने देश के कोरोना प्रभावित इलाकों या हॉटस्पॉट्स में फेस मास्क का पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
ऑनलाइन चैनलों पर भी उपलब्ध
कंपनी की ओर से आपूर्ति किए जा रहे उत्पाद सभी प्रमुख मेडिकल स्टोर्स के साथ-साथ फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ऑनलाइन चैनलों पर भी उपलब्ध हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कंपनी के सभी उत्पाद निजी और सरकारी संस्थाओं को आपूर्ति किए जा रहे हैं। श्री सूरी ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से हमारे देश की हर गली और नुक्कड़ में फैल रहा है। इसी वजह से हम सभी आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की नियमित आपूर्ति बरकरार रखने की दिशा में काम कर रहे हैं। सभी जरूरी दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की मांग को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। महामारी के इस संकटकाल में कंपनी केंद्र सरकार और उपभोक्ताओं की मदद के लिए पूरे उत्साह के साथ प्रतिबद्ध है।
- Chicken Shoot Game – Vytváření spolehlivosti Krok za krokem na australském trhu - September 13, 2026
- Reliable Platform for Real Winners in Belgium at Lizaro Casino - September 11, 2026
- Sankra Casino introduceert een regionale toets toe en past het platform aan voor Hollandse voorkeuren - September 11, 2026