आज मंगलवार 7 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। तीसरे चरण में अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान और डिंपल यादव समेत करीब 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत शाम तक ईवीएम में कैद हो जाएगी।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें गुजरात की गांधीनगर सीट से गृहमंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश की गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से डिंपल यादव, महाराष्ट्र की बारामती सीट से सुप्रिया सुले, मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश की विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी और असम की धुबरी सीट से बदरुद्दीन अजमल समेत कई दिग्गज चुनावी मैदान में ताल थोक रहे हैं।
इन सीटों पर मतदान जारी
गुजरात: कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, नवसारी, वलसाड, खेड़ा, दहोद, वडोदरा, पंचमहल और छोटा उदयपुर।
कर्नाटक: चिक्कोडी, बेलगाम, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बागलकोट और शिमोगा।
महाराष्ट्र: रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले।
उत्तर प्रदेश: संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनला और बरेली।
मध्यप्रदेश: मुरैना, भिंड, ग्वालियर , गुना , सागर , विदिशा , भोपाल, राजगढ़ और बैतूल।
छत्तीसगढ़: सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर।
बिहार: झांझरपुर, सौपाल, अरेरिया, मधेपुरा और खगड़िया।
असम: कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी।
- बैंक यूनियनों ने वापस ली देशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल: आईबीए के आश्वासन के बाद सोमवार से बैंक रहेंगे सामान्य रूप से खुले - September 28, 2026
- ताजमहल के फाउंटेन में स्विमिंग पूल की तरह उतरता दिखा युवक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - September 27, 2026
- आगरा में दो अलग-अलग हादसे: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, वहीं पिनाहट में बरामदा गिरने से दर्जनभर लोग घायल - September 27, 2026