उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को दहियावां बाजार के एक मदरसे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस दौरान मेज पर तिरंगा बिछाकर गेस्टों के लिए नाश्ता परोसा गया।
चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है
सोशल मीडिया में यह तस्वीर वायरल होने पर नाराज लोगो ने बाजार में एकत्र होकर खूब नारेबाजी की। मामले में व्यापारी नेताओं की शिकायत के बाद चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
सोशल मीडिया पर यह वायरल तस्वीर देखकर भड़क गए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले में होलागढ़ पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दरअसल दहियावां बाजार के लोगों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर यह वायरल तस्वीर देखकर भड़क गए।
दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग
फोटो में एक मेज पर तिरंगा बिछा था और उस पर नाश्ता रखा हुआ था। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान में नाराज लोग बाजार में इकट्ठा होकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
- देश की सुरक्षा से खिलवाड़: इंडियन नेवी का लांस नायक ISI के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी ATS ने दबोचा - March 10, 2026
- आगरा में ‘सब्जी के राजा’ की बेकदरी: लागत 12 रुपये और मिल रहे सिर्फ 6, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को किसानों ने सौंपा ज्ञापन - March 10, 2026
- आगरा में ‘सब्जी के राजा’ की बेकदरी: लागत 12 रुपये और मिल रहे सिर्फ 6, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को किसानों ने सौंपा ज्ञापन - March 10, 2026