यूपी में कोरोना कर्फ्यू के चलते लिया गया यह फैसला
-प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मण्डल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आक्रोश व्यक्त करेंगे
Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में जहां मानव समाज एक दूसरे की जान बचाने के लिए प्रयासरत है, वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद ममता बनर्जी के संरक्षण में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, उपद्रवियों व गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार हिंसा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, उनके घरों व प्रतिष्ठानों तथा पार्टी कार्यालयों को तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस की इस गुंडागर्दी में अब हजारों पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए हैं और कई की हत्याएं कर दी गई हैं। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह कार्रवाई लोकतंत्र के नाम पर कलंक है, जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी 05 मई को पूरे प्रदेश में धरना देगी।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा के निर्देशानुसार पूरे देश मे आयोजित किये जा रहे धरना-प्रदर्शन का यह आयोजन प्रत्येक मंडल में किया जाएगा। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा। एक घंटे के इस धरने के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं की संख्या एक बार में 20 से अधिक नहीं होगी।
भाजपा ब्रजक्षेत्र मीडिया संपर्क प्रमुख केके भारद्वाज ने बताया कि यूपी में कोरोना कर्फ्यू है। इसके चलते पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला व मण्डल के पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों पर धरने पर बैठकर आक्रोश व्यक्त करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि कोविड पीड़ितों के लिए किए जा रहे सेवा कार्य इस धरने से प्रभावित न हों।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026