बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गैंगवार की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और पूर्व शूटर, अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार दोपहर थाना कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास हुई, जब बॉबी अपनी बलेनो कार से लखनऊ से बाराबंकी लौट रहे थे।
घात लगाए हमलावरों ने ब्रिज के ऊपर उनकी गाड़ी को घेरा और करीब 10 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
जेलर हत्याकांड से जुड़ा था नाता
शोएब उर्फ बॉबी का नाम 4 फरवरी 1999 को हुए चर्चित जेलर रमाकांत तिवारी हत्याकांड में सामने आया था। इस मामले में मुख्तार अंसारी और अभय सिंह जैसे दिग्गज नामजद थे। हालांकि, बाद में बॉबी मुख्तार गैंग से अलग होकर वकालत करने लगा था। पुलिस अब इस हत्या को पुरानी रंजिश और पेशेवर गैंगवार के एंगल से जोड़कर देख रही है। एडीजी जोन लखनऊ भी मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026