जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में रविवार को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो हथियारबंद आतंकवदियों को गांव वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए आतंकवदियों में से एक को लश्कर का कमांडर बताया जा रहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार पुलिस ने राजौरी निवासी और लश्कर-ए-तैयबा कमांडर तालिब हुसैन के हाल ही में ज़िले में हुए आईईडी धमाके का मास्टरमाइंड होने का दावा किया है. दूसरा आतंकवादी फ़ैज़ल अहमद डार दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा ज़िले का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों के पास से दो एके असॉल्ट राइफ़ल, सात ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद की गई है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग़ सिंह ने गाँववालों को बहादुरी दिखाने के लिए 2 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया है.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में मासूम के कातिल का ‘द एंड’: 8 साल की बच्ची की हत्या करने वाला दरिंदा सुनील एनकाउंटर में ढेर - March 28, 2026
- अफवाह बिगाड़ रही व्यवस्था: यूपी में 3 दिन में 77% बढ़ी पेट्रोल की मांग, पूर्वांचल के जिलों में रिकॉर्ड 200% से ज्यादा खपत - March 28, 2026
- अफवाह बिगाड़ रही व्यवस्था: यूपी में 3 दिन में 77% बढ़ी पेट्रोल की मांग, पूर्वांचल के जिलों में रिकॉर्ड 200% से ज्यादा खपत - March 28, 2026