फतेहाबाद ।आगरा जनपद के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव में एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत तीन युवक एक किशोरी को एक टेंपो में डालकर उसे समय ले गए जब वह पिता के ठेले से घर लौट रही थी। रास्ते में तीनों ही युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी जब किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने युवकों की खोजबीन करना शुरू कर दिया।
वहीं एक आरोपी युवक ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को डॉक्टरी मुआयना के लिए आगरा भेजा है। वही मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सोमवार शाम करीब सात बजे निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी जिसका पिता शमशाबाद क्षेत्र के गांव में ठेला लगाकर अपना गुजारा करता है। शाम को ठेले से लौट कर आ रही थी । 14 वर्षीया किशोरी को रास्ते में अपने गांव के नजदीक मुक्तिपुरा शमशाबाद के तीन युवक टेंपो में मिले। उन्होंने किशोरी को जबरन अपने टेंपो में बैठा लिया, उसे घूमाने लगे। इसी बीच में गांव से कुछ दूरी पर एक नाले के किनारे तीनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रात करीब एक बजे किशोरी को एक मंदिर के पास टेंपो से उतार कर भाग गए । बदहवास किशोरी अपने घर पहुंची तथा इसकी जानकारी अपने पिता को दी। घटना की जानकारी निबोहरा पुलिस को दी।
पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जगदीश नाम के एक आरोपी ने अपने घर के नजदीक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
अन्य आरोपियों की हो रही तलाश : एसीपी
एसीपी आनंद कुमार पांडे के मुताबिक घटना के बाद किशोरी को मेडिकल के लिए आगरा भेजा गया है। वही एक आरोपी के फांसी लगाई जाने की जानकारी मिली है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- गाजियाबाद में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, दौड़ते समय गिरे थे - October 6, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का महाप्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘कोई नहीं बचेगा’ - October 6, 2026
- विपक्ष का हल्ला-बोल: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च, राहुल-प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में लिया - October 6, 2026