पाकिस्तान के लाहौर में रविवार को भीड़ ने एक महिला को उसके कपड़ों के चलते घेर लिया. गुस्साई भीड़ का आरोप था कि महिला ने जो कपड़े पहन रखे हैं, उस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं. हालांकि बाद में स्थानीय जानकारों ने पुष्टि की कि महिला के कपड़ों पर कुरान की कोई आयत नहीं लिखी हुई है. पुलिस अधिकारी बानो नकवी की समय पर की गई कार्रवाई के चलते महिला को गुस्साई भीड़ से बचाया जा सका.
दरअसल, महिला अपने पति के साथ बाजार में खरीदारी कर रही थी. महिला के कपड़ों पर अरबी अक्षरों में कुछ शब्द लिखे थे, जिसे गुस्साई भीड़ ने उन पर ईशनिंदा का आरोप लगाया.
कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग जुटने शुरू हो गए और उन्होंने महिला और उसके पति को परेशान करना शुरू कर दिया. हालात बिगड़ने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने धर्म के जानकार लोगों की मदद से मामले को शांत करवाया.
इस घटना के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें महिला डरी सहमी एक रेस्टोरेंट में बैठी हुई है और भीड़ में से कुछ लोग उसे मारने तक की धमकियां दे रहे हैं.
-एजेंसी
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026