चीन ने कहा है कि वो ताइवान के तट के पास अपनी मिलिट्री ड्रिल्स जारी रखेगा. चीन का ये सैन्य अभ्यास रविवार को ख़त्म होना था.
चीन ने ये अभ्यास अमेरिका की कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के जवाब के तौर पर शुरू किया था.
चीनी सेना की पूर्वी कमांड ने कहा है कि वो एंटी-सबमरीन हमले का अभ्यास कर रहे हैं. उधर ताइवान के विदेश मंत्रालय ने चीन से सैन्य अभ्यास रोकने को कहा है. ताइवान ने इसे अनुचित व्यवहार बताते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र ख़तरे में आ जाएगा.
चीन ताइवान को अपना विद्रोही राज्य मानता है. वन चाइना पॉलिसी के तहत चीन नहीं चाहता कि कोई भी देश तैवान के साथ एक स्वतंत्र मुल्क जैसा व्यवहार करे.
पिछले हफ़्ते हुई अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा का चीन ने पुरज़ोर विरोध किया है. चीन इस यात्रा को ‘वन चाइना पॉलिसी’ के विरुद्ध मानता है.
पिछले 25 सालों में ये पहला मौक़ा है जब अमेरिका का कोई इतना बड़ा नेता ताइवान पहुँचा हो.
चीन ने पेलोसी की ताइवान यात्रा को “बहुत ख़तरनाक” बताया था.
चीन के उप-विदेश मंत्री शी फ़ेंग ने इसे विद्वेषपूर्ण बताते हुए गंभीर परिणाम की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि चीन हाथ-पर-हाथ धरे नहीं बैठा रहेगा
-एजेंसी
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026