सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ग्राहक समोसे के अंदर मेंढक की टांग निकलने का दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड के बीकानेर स्वीट्स का बताया जा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यहां बुधवार को ग्राहक ने समोसे में मेंढक की टांग निकलने का दावा करते हुए जमकर हंगामा किया।। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
इसके बाद से तो हंगामा शुरु हो गया। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रहा है। एक मिनट 30 सेकंड के वीडियो में व्यक्ति के हाथ में समोसा दिख रहा है। समोसे में एक काली वस्तु दिख रही है। इसे मेंढक की टांग बताया जा रहा है।
इसके बाद दुकान के अंदर की वीडियो बनाई गई है। वीडियो में दुकानदार के अलावा कई ग्राहक भी दिख रहे हैं। तभी कई व्यक्ति बाहर से आते हैं। हंगामा करते हुए कस्टमर ने पुलिस को इस घटना की शिकायत की।पुलिस ने दुकानदार को कस्टडी में लिया। साथ ही फूड विभाग ने सैंपल जांच को भेजा।
साभार सहित
- दिल्ली में इंडिया गठबंधन के मार्च में बीजेडी का बड़ा सरप्राइज: नवीन पटनायक की पार्टी ने मार्च में लिया हिस्सा, आप और डीएमके रहीं दूर - October 6, 2026
- चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर आगरा में किसानों की हुंकार: टोरेंट पावर के बिजली बिल और भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आर-पार का संकल्प - October 6, 2026
- आगरा में रूफ टॉप कैफे में चल रहे अवैध हुक्का बार पर रेड, संचालक हिरासत में - October 6, 2026